10 Nov 2022

Generic placeholder image

प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाने वाले श्याम लाल जायसवाल के घर के सामने खड़ी कार में असामाजिक तत्वों द्वारा कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है। वहीं आग लगाने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इधर कांग्रेस नेता श्याम लाल जायसवाल ने बताया कि देर रात अज्ञात नंबर से कई बार कॉल आया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मोबाइल को बंद कर सो गए। वही कुछ देर बाद घर के दूसरे नंबर पर पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि आपके घर के सामने खड़ी कार में आग लग गई है…जिसके बाद वाहन मालिक सहित पूरा परिवार घर के बाहर निकल गया और दमकल की गाड़ी को फोन कर बुलाया गया…लेकिन दमकल वाहन की गाड़ी लेट आने की वजह से कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

10 Nov 2022 12:18PM,
by: Imran Khan