अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाने के करीब बनारस मार्ग पर झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थतियों में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटनास्थल के नजदीक एक मोटरसाइकिल भी मिली है।संभावना है कि उक्त मोटरसाइकिल मृतक की ही है। संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
20 Oct 2022 08:19AM,by: Imran Khan
हसदेव अरण्य में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद केंद्र सरकार और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने वादा किया है कि वे अगली सुनवाई तक कोई पेड़ नहीं काटेंगे। यह वादा उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़ और हिमा कोहली की बेंच के सामने किया गया। यह बेंच हसदेव में कोयला खदानों के लिए वन भूमि आवंटन को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई कर रही है। हसदेव में पेड़ों की कटाई पर रोक
20 Oct 2022 08:19AM,by: Imran Khan
ग्रैमी विजेता भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज ने 18 अक्टूबर को अपनी लुफ्थांसा फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु उड़ान को इस्तांबुल में एक चिकित्सा आपात स्थिति के कारण डायवर्ट किए जाने के बाद ट्विटर पर लिखा । कोई होटल या कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने के बारे में ट्वीट करते हुए, केज ने लिखा, "लुफ्थांसा द्वारा भारतीय यात्रियों की घोर अवहेलना के लिए धन्यवाद। अब 31 घंटे से अधिक हो गए हैं ... फिर भी न ... कोई बयान, या ... जानकारी ... दो रातें ... बिना बिस्तर के"।
20 Oct 2022 05:45AM,by: Babuaa Desk
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बुधवार को सबसे बड़ी मस्जिद का गुंबद भीषण आग लगने के कारण गिर गया. जकार्ता की मीडिया में छपी ख़बरों के अनुसार ये हादसा उत्तरी जकार्ता के जामी मस्जिद में बुधवार दोपहर स्थानीय समयानुसार करीब 3 बजे हुआ. मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था. जकार्ता ग्लोब की ख़बर के अनुसार, ये मस्जिद इस्लामिक स्टडीज़ और डेवलेपमेंट से जुड़े थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक सेंटर के परिसर में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर इस शेयर हो रहे इस हादसे के वीडियो में गुंबद के गिरते ही चारों ओर धुएं का गुबार दिखने लगता हैं. आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर पहुंचना पड़ा.
20 Oct 2022 04:11AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन की इंटीरियर मिनिस्टर भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमेन ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले ही वित्त मंत्री क्वासी ने भी इस्तीफा दिया था। सुएला के इस्तीफे की खबर लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई हैं। प्रधानमंत्री लिज ट्रस या सरकार के प्रवक्ता ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस के लिए यह हफ्ता अब तक काफी खराब गुजरा है। उनकी ही पार्टी के कुछ सांसद लिज से भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
20 Oct 2022 03:48AM,by: Imran Khan
अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने एक दुकान में पुलिसकर्मी के सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। इस हादसे में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना बुधवार की दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस के एएसआई हरभजन सिंह अपना खराब मोबाइल ठीक करवाने एक दुकान गए थे। वहीं पर उनसे अचानक गोली चल गई। घायल दुकानदार की पहचान नितिन कुमार के रूप में की गई है।
20 Oct 2022 03:48AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








