जम्मू-कश्मीर कारागार विभाग के पुलिस महानिदेशक हेमंत कुमार लोहिया की हत्या का मुख्य आरोपी यासिर अहमद पकड़ा जा चुका है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी को कचानक इलाके से दबोचा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस रातभर से दबिश दे रही थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी यासिर अहमद कचानक इलाके के खेतों में छिपा हुआ था और फरार होने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया था.
04 Oct 2022 08:20AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने इस साल फरवरी में अपने वाहन पर फायरिंग के दो आरोपियों को मिली जमानत को चुनौती देने वाली एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। पीठ ने दो आरोपियों सचिन पंडित और शुभम गुर्जर को भी नोटिस जारी किया। उन्हें तीन अगस्त को जमानत पर रिहा किया गया था।
04 Oct 2022 05:47AM,by: Babuaa Desk
पर्यटन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के मामल्लापुरम ने वित्त वर्ष 2021-2022 में विदेशी पर्यटकों की संख्या के मामले में ताजमहल को पछाड़ दिया है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में 1,44,984 विदेशी पर्यटक आए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे ताजमहल में 38,922 विदेशी पर्यटक आए। सूची में शीर्ष 10 स्मारकों में से छह तमिलनाडु में हैं। ममल्लापुरम में ताज से सबसे अधिक विदेशी पर्यटक
04 Oct 2022 05:46AM,by: Babuaa Desk
भारत निर्वाचन आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना 'नेशनल आइकॉन' बनाया। अभिनेता को 'मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए चुनाव आयोग के साथ उनके जुड़ाव' के लिए चुना गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि त्रिपाठी को राष्ट्रीय आइकन बनाने का निर्णय देश भर में व्यापक अपील और उद्देश्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया था।
04 Oct 2022 05:45AM,by: Babuaa Desk
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को पुष्टि की कि मार्स ऑर्बिटर यान का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया है। अब इसकी रिकवरी नहीं की जा सकती। इसरो ने कहा कि अब भारत के मंगलयान मिशन का जीवन समाप्त हो गया है। इसरो ने बताया कि भारत के मंगलयान में जिंदगी नहीं बची है। इसकी बैटरी एक सुरक्षित सीमा से अधिक समय तक चलने के बाद खत्म हो गई है। इसी के साथ देश के पहले अंतर्ग्रहीय मिशन ने आखिरकार अपनी लंबी पारी पूरी कर ली है। इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने आठ साल पूरे होने के अवसर पर 27 सितंबर को आयोजित मार्स ऑर्बिटर मिशन और राष्ट्रीय बैठक पर एक अपडेट दिया था। वैसे यह अपने आप में इसरो की महारत को दर्शाता है। क्योंकि इस मिशन को केवल छह महीने के जीवन-काल के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन इसके बावजूद, एमओएम मंगल ग्रह की कक्षा में लगभग आठ वर्षों तक रहा है।
04 Oct 2022 02:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




