झारखंड में सत्ताधारी महागठबंधन के विधायकों की रायपुर में "बाड़ेबंदी' रविवार को खत्म हो गई है। इन विधायकों को रिसॉर्ट से हवाई अड्डे ले जाया गया है। वहां से उन्हें विशेष विमान से रांची ले जाया जा रहा है। सोमवार को झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश करने वाली है।
04 Sep 2022 10:52AM,by: Imran Khan
भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस की रैली का जबरदस्त असर है. भाजपा घबराई हुई है. महंगाई पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है. लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है. खाने पीने की चीजें, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन सब कुछ बढ़ गया है. दूध, दही, पनीर महंगा कर दिया गया है. आम जनता महंगाई से त्रस्त है, ट्रेनें बंद कर दी गई है. कांग्रेस की रैली से भाजपा घबराई-भूपेश बघेल
04 Sep 2022 10:52AM,by: Imran Khan
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली कांग्रेस की 'मेहंगई पर हल्ला बोल' रैली के मद्देनजर यात्रियों के लिए एडवाइजरी साझा की है। बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक, विवेकानंद मार्ग, जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), कमला मार्केट से गुरु नानक चौक और चमन लाल मार्ग तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर बंद रहेगा l
04 Sep 2022 05:44AM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश के दारागंज इलाके में गंगा नदी के किनारे नावों पर हुक्का पीते और मांस भूनते देखे गए आठ में से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया l युवकों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद आसिफ और 30 वर्षीय हसन अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, "उनसे... पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य छह युवकों की पहचान की जा सके जो नाव की सवारी के दौरान साथ थे।"
04 Sep 2022 05:44AM,by: Babuaa Desk
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से आतंकी तबरक हुसैन की मौत हो गई है। 21 अगस्त को नौशेरा में LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश करने के दौरान सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक तबरक सेना पर फिदायीन हमला करने वाला था, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया था।
04 Sep 2022 03:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








