पंडरिया : सतनाम पंथ के गुरु बालक दास जी की जयंती ग्राम कुंडा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पूजा अर्चना ,दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया. पवित्र जैतखाम और गुरुजी के छायाचित्र की विशेष पूजा अर्चना कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया. गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलने संकल्प लिया गया. गुरु घासीदास बाबा के पुत्र गुरु बालक दास की जयंती सतनामी पारा, सतनाम भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ सभी ने संकल्प लिया. बाबा के बताएं मार्गों पर चलकर समाज राष्ट्र को सर्वोपरी मानते हुए जनहित में कार्य करते रहेंगे. पंडरिया के कुंडा में मनाई गई गुरु बालक दास की जयंती
20 Aug 2022 10:25AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों लगातार कम हो रही है. पॉजिटिविटी दर 5.61 प्रतिशत है. शुक्रवार को प्रदेश में हुए 3 हजार 353 सैंपलों की जांच में 188 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 19 जिलों से 188 कोरोना संक्रमित पाए गए. बेमेतरा, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, मुंगेली और बीजापुर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला. 3 की मौत कोरोना से हुई है. प्रदेश में टोटल एक्टिव मरीज की संख्या 1641 है. छत्तीसगढ़ में कम हो रहे कोरोना मरीज
20 Aug 2022 10:24AM,by: Imran Khan
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही वन मंडल में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है. हाथी ग्रामीणों की फसल के साथ उनके घरों को भी निशाना बना रहा है. देर रात एक ग्रामीण के बाड़ी में हाथी के घुस जाने के बाद अचानक हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई. घटना की सूचना पर वन विभाग और मरवाही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मरवाही में गजराज का आतंक
20 Aug 2022 10:23AM,by: Imran Khan
दुर्ग: भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में मरोदा ओवरब्रिज के ऊपर से कूदकर खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा के तहत गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया था. जिसके बाद युवती ने मरोदा ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी. पुलिस ने परिजनों और युवती के परिजनों के आधार पर जांच कर पूरे मामले में कार्रवाई की. भिलाई में खुदकुशी के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार
20 Aug 2022 10:23AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल का दोषी पाए जाने के बाद 9,800 से अधिक छात्रों को एक साल के लिए परीक्षा देने से रोक दिया है l विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के प्रशासन ने विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान औचक निरीक्षण किया था।
20 Aug 2022 10:07AM,by: Babuaa Desk
लैंसेट जर्नल ने भारत के कुछ हिस्सों में बच्चों को प्रभावित करने वाले 'टमाटर फ्लू' वायरस के बारे में चेतावनी दी है। इस संक्रमण को 'टमाटर फ्लू' नाम दिया गया है क्योंकि रोगी के शरीर पर लाल, दर्दनाक फफोले दिखाई देते हैं और धीरे-धीरे टमाटर के आकार तक बढ़ जाते हैं। बताया गया है कि वायरस "बहुत संक्रामक" है, लेकिन इससे जीवन पर खतरा नहीं है। लैंसेट ने भारत में 'टमाटर फ्लू' वायरस के बारे में चेतावनी दी
20 Aug 2022 10:07AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







