इससे पहले प्रश्नकाल में अनियमित और संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मामला उठा। भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के सवाल के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, नियमितिकरण के लिए दिसम्बर 2019 में अधिकारियों की एक समिति बनाई गई थी। विभागों, मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मंगाई गई है। कई विभागों से जानकारी मिल चुकी है। कुछ विभागों में जानकारी जुटाई जा रही है। कई मामले अदालतों में चल रहे हैं। मई 2019 में महाधिवक्ता से इसपर अभिमत भी मांगा गया था, जो अब तक नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना की वजह से यह प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत हुई है। अब हालात सामान्य हो रहे हैं। जल्दी ही इस काम को पूरा किया जाएगा। इसके बाद भाजपा विधायक भड़क गए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, यह कैसे हो सकता है कि दो-तीन साल में महाधिवक्ता कार्यालय से अभिमत तक नहीं आया। शिवरतन शर्मा ने सरकार पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। विधायक सौरभ सिंह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का 2006 का एक निर्णय है जिसके तहत नियमितीकरण हो ही नहीं सकता। सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आप देखते रहिए अभिमत भी आएगा और नियमितीकरण भी होगा। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने सीट से खड़े होकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। हंमामे के बीच सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। प्रश्नकाल में कर्मचारियों के नियमितिकरण का मामला
27 Jul 2022 01:11PM,by: Imran Khan
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी की पूछताछ बुधवार को संपन्न हो गई। तीन घंटे की पूछताछ के बाद वह दिल्ली में ईडी कार्यालय से निकलीं। अभी तक उन्हें कोई नया समन जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी को आज मामले में तीसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तीन घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया गांधी ने ईडी कार्यालय छोड़ा
27 Jul 2022 11:21AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को काफी हंगामेदार रहा. नियमितीकरण के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा. नियमित कर्मचारी, संविदा और दैनिक वेतनभोगी के नियमितिकरण को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. विद्यारतन भसीन की जगह पर नेता प्रतिपक्ष धरमला कौशिक ने सवाल पूछा. छग विधानसभा मॉनसून सत्र : नियमितिकरण को लेकर सदन में हंगामा
27 Jul 2022 08:52AM,by: Imran Khan
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बुधवार को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया। उन पर सदन में मंगलवार को नारेबाजी करते हुए चेयरमैन के आसन पर पेपर फेंकने का आरोप है। बुधवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने संजय सिंह को इस हफ्ते की बची हुई कार्यवाही के लिए निलंबित करने की घोषणा की। इस सत्र में हंगामा करने वाले राज्यसभा में 20 और लोकसभा में 4 सांसदों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
27 Jul 2022 08:27AM,by: Imran Khan
जशपुर में एक हादसा हो गया है. तेज रफ्तार बस गहरे नाले में जा घुसी. इस हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस नाले में फंसी हुई है. दरअसल, ये पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर में हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. बस में 15 से 20 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बस रायगढ़ से पत्थलगांव आ रही थी. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर का मामला है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले की तफ्तीश जारी है जशपुर में हादसा नाले में जा गिरी यात्री बस
27 Jul 2022 07:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









