बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में सुबह पांच बजे से विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। बलिया वॉशिंगपिट में खड़ी ट्रेन में युवाओं ने आग लगा दी। सैकड़ों युवाओं ने पहले रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया, फिर कई गाड़ियों के शीशे तोड़े। पुलिस ने एक उपद्रवी को हिरासत में लिया है। गुरुवार को UP के 11 जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए। आगरा, अलीगढ़ में युवाओं ने बसों में तोड़फोड़ की। बुलंदशहर में युवाओं ने नारेबाजी की। हालात इतने बेकाबू हुए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मेरठ, देवरिया, सीतापुर के साथ ही उन्नाव के शुक्लागंज में युवाओं ने विरोध किया। फिरोजाबाद में अग्निपथ को लेकर उपद्रवी युवा सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतर आए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 4 बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव मचाने वालों को दौड़ाकर किसी तरह जाम खुलवाया। बलिया में भी बवाल
17 Jun 2022 07:18AM,by: Imran Khan
गुजरात के गांधीनगर नगर निगम ने गांधीनगर में एक सड़क का नाम पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी के नाम पर रखने की अपनी घोषणा वापस ले ली। इसने कहा कि सड़क का नाम अभी उनके नाम पर नहीं रखा जा सकता क्योंकि जीएमसी ने अभी तक कोई नीति नहीं बनाई है। इससे पहले मेयर ने रायसन गांव में एक सड़क का नाम पूज्य हीरा मार्ग रखने की घोषणा की थी l
17 Jun 2022 06:16AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि वह नए सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' के अनुरूप कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू करेगा। मंत्रालय ने कहा कि पाठ्यक्रम शुरू करने वालों को प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे जो पूरे भारत में रोजगार और उच्च शिक्षा दोनों उद्देश्यों के लिए मान्यता प्राप्त होंगे। 'अग्निपथ' में सशस्त्र बलों में युवाओं को 'अग्निवर' के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव है।
17 Jun 2022 06:16AM,by: Babuaa Desk
नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। उत्तर-पूर्वी राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में सिलिंडर (14.2 किग्रा) के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 1,450 से बढ़ाकर 2,200 कर दिया गया है, जबकि प्रेशर रेगुलेटर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट मौजूदा 150 से बढ़ाकर 250 कर दिया गया है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए, सिलेंडर के लिए सुरक्षा जमा को बढ़ाकर 2,000 और दबाव नियामक के लिए 200 कर दिया गया है। नए एलपीजी कनेक्शन के दाम बढ़े
17 Jun 2022 05:51AM,by: Babuaa Desk
मानसून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा में आ सकते हैं। चंबा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। कठिन भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चंबा जिले में ज्यादा काम करने की जरूरत है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आकांक्षी जिलों में शामिल किया है जिससे यहां पर होने वाले विकासात्मक कार्यों की केंद्र से निगरानी की जा सके।
17 Jun 2022 01:20AM,by: Imran Khan
नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को जुमे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार को सभी अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। लोगों से भी अपील की कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखें। मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर या अपने काम पर जाएं। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं न उसमें पड़कर कोई गलत कदम उठाएं।
17 Jun 2022 01:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






