जगद्गुरु परमहंस दास को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिए जाने पर हुए विवाद पर एएसआई पुरातत्वविद ने कहा कि 26 अप्रैल को ताजमहल में कुछ लोग भगवा वस्त्र में वेस्ट गेट पर आए थे। उनमें से एक साधु के हाथ में दंड था। ताजमहल परिसर में इस प्रकार की वस्तु ले जाना प्रतिबंधित है। गेट पर साधु को दंड को बाहर रखकर आने के लिए कहा गया, जिसे सुनकर वे गेट से चले गए और वापस नहीं आए। ताजमहल में प्रवेश के लिए नियम तय हैं। उनके प्रवेश पर कोई मनाही नहीं थी। ताजमहल में प्रवेश विवाद: जाने एएसआई ने क्या कहा...
27 Apr 2022 12:52PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में कहा कि पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी। उन्होंने कहा, "राज्यों से भी वैट घटाने का आग्रह किया गया था लेकिन महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु व झारखंड ने सरकार की बात नहीं मानी।" महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने नहीं माना केंद्र का अनुरोध: पीएम
27 Apr 2022 12:52PM,by: Naveen kumar sahu
महासमुंद। महासमुंद-तुमगांव रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की बाधा या भूमि अवरोध नहीं है। कुछ दिन पूर्व ब्रिज निर्माण में नियमानुसार बाधाएं दूर की जा रही थी। इसके विरूद्ध भू-स्वामी मीना आनंद राम साहू ने न्यायालय में रिट पिटीशन याचिका दायर कर तोड़-फोड़ रोकने का आग्रह किया था। उच्च न्यायालय ने इसके लिए स्टे आदेश भी जारी किया था। आवेदक पक्ष द्वारा प्रशासन पर जबरदस्ती तोड़-फोड़ का आरोप भी लगाया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा सुनवाई में अपना पक्ष रखा गया । सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने यह स्टे व प्रकरण आज खारिज कर दिया है।
27 Apr 2022 12:30PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





