बिहार में भागलपुर जिले के काजवली चक में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जोरदार बम ब्लास्ट हुआ। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के 4 घर जमींदोज हो गए। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। करीब 5 किमी तक विस्फोट का असर दिखा है। कुछ दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था।
04 Mar 2022 03:05AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स असोसिएशन की मेज़बानी में आयोजित होने जा रही सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप को प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लेदर जैकेट व चश्मा पहनकर बाइक चलाई। सीएमओ ने बाइक चलाते मुख्यमंत्री का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है। सीएमओ ने लिखा, "चलिए इस सप्ताहंत को यादगार बनाएं।" सीएम बघेल ने लेदर जैकेट पहनकर चलाई बाइक
04 Mar 2022 01:33AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि देश में अब तक 97% से अधिक वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई। उन्होंने ट्वीट किया, "शत-प्रतिशत पहली डोज़ के लक्ष्य की तरफ बढ़ते कदम।" गौरतलब है कि देश में अब तक 178 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है।
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश लौटे कुछ भारतीय विद्यार्थियों से वाराणसी (यूपी) में बातचीत की जिसका वीडियो सामने आया है। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा, "मैं तो अभी भी मानता हूं कि देश में पहले से मेडिकल एजुकेशन की नीतियां सही होतीं तो आपको बाहर नहीं जाना पड़ता।"
04 Mar 2022 01:32AM,by: Naveen kumar sahu
मिजोरम में खौथलंगटुइपुई-तुइचवांग नदियों के 23 किलोमीटर लंबे हिस्से में अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन परियोजना विकसित की जाएगी। 22.93 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना दक्षिणी जिलों की जरूरतों को पूरा करेगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा, "हमें अपनी नदियों का उपयोग आर्थिक, तेज और पारिस्थितिक रूप से परिवहन के बेहतर साधन के रूप में करना चाहिए।"
03 Mar 2022 01:02PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




