शिवसेना नेता संजय राउत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर कहा है, "अगर कोई असली हिंदुत्ववादी होता तो गांधी को नहीं, जिन्ना को गोली मारता। पाकिस्तान की मांग जिन्ना की मांग थी।" राउत ने कहा, "निशस्त्र फकीर गांधी जी को गोली मारना, यह ठीक नहीं था, उसका तो पूरे विश्व को दुख हुआ।"
30 Jan 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बताया कि 15-18 आयु वर्ग के 60% युवाओं ने 3-4 हफ्ते में ही कोविड-19 टीके लगवाए और 20 दिनों के भीतर ही 1 करोड़ लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ लगवा ली हैं। उन्होंने आगे कहा, "कोविड-19 संक्रमण के केस भी कम होने शुरू हुए हैं, ये बहुत सकारात्मक संकेत है।"
30 Jan 2022 11:12AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24-घंटों के भीतर 8 राज्यों में शीत लहर और कोल्ड डे के हालात बनने की चेतावनी जारी की है। पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में अगले 24-घंटों में शीत लहर के हालात बन सकते हैं। वहीं, उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनने का अनुमान है।
30 Jan 2022 11:12AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलय को लेकर 'मन की बात' में रविवार को कहा, "आज़ादी के अमृत महोत्सव में देश अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "इस भावुक अवसर पर कितने ही देशवासियों और शहीद परिवारों की आंखों में आंसू थे।"
30 Jan 2022 11:12AM,by: Naveen kumar sahu
73वें गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में भारत का सबसे बड़ा 'ड्रोन शो' आयोजित हुआ जिसमें भारत में निर्मित 1,000 ड्रोन ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है।
30 Jan 2022 05:56AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




