डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 की तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वैन करखोव ने कहा है कि ओमीक्रॉन वैरिएंट हल्का नहीं है। उन्होंने कहा, "ओमीक्रॉन आम सर्दी-ज़ुकाम नहीं है, लेकिन ऐसी धारणा फैली हुई है जो खतरनाक और जानलेवा है।" उन्होंने कहा कि, "ओमीक्रॉन वृद्ध व जोखिम वाले लोगों तक पहुंचेगा और हम उन लोगों के बीच मौतों की संख्या बढ़ते देखेंगे।"
06 Jan 2022 12:35PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रुक जाने का बवाल छत्तीसगढ़ भी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरी घटना को पंजाब में कांग्रेस की सरकार को बर्खास्त करने का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का काफिला उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई बार जाम में फंसा है। इस बार चुनाव सिर पर है। लोगों की सहानुभूति चाहिए तो जान का खतरा बताया जा रहा है। अब सत्ता के लिए प्रधानमंत्री कितना नीचे गिरेंगे।
06 Jan 2022 10:30AM,by: Imran Khan
बीते रात्रि के दरम्यान थाना मंदिर हसौद पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी थाना क्षेत्र में गश्त कर रहीं थी, इसी दौरान मंदिर हसौद बस्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. बूथ के अंदर एक व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन को तोड़फोड़ कर नगदी रकम चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसे रात्रि गश्त ड्यिूटी में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया, व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रीतम कुशवाहा निवासी सागर (म.प्र.) का होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी प्रीतम कुशवाहा द्वारा नगदी रकम चोरी करने के उद्देश्य से ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ करना बताया गया। जिस पर आरोपी को थाना लाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 15/22 धारा 457, 380, 511, 427 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेंचिस जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
06 Jan 2022 09:47AM,by: Naveen kumar sahu
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार बढ़ते COVID-19 मामलों के बीच 15 जनवरी को गंगा सागर मेले पर प्रतिबंध लगाने की याचिका पर विचार करेगी। एचसी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि राज्य इस साल मेले पर प्रतिबंध लगाने की याचिका पर गंभीरता से विचार करेगा।" पश्चिम बंगाल में 9,073 ताजा सीओवीआईडी -19 मामले दर्ज किए गए।
06 Jan 2022 07:59AM,by: Babuaa Desk
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम को एक बार के लिए शिथिल किया गया है। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष को घटाकर 3 वर्ष की गई है. यह शिथिलता एक बार के लिए दी गई है.राज्य शासन के इस फैसले से लगभग 28 हजार एलबी शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा.इनमें लगभग 22 हजार 500 सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक से शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला लगभग 3 हजार 500 और शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला का लाभ लगभग ढाई हजार शिक्षकों को मिलेगा.उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विगत 22 नवम्बर को आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में शिक्षाकर्मियों को बड़ी राहत देते हुएन शिक्षक संवर्ग में पदोन्नति के प्रावधान को शिथिल करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षक एवं व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय भर्ती नियमों में प्रावधानित 5 वर्ष के अनुभव को एक बार के लिए शिथिल करते हुए 3 वर्ष के अनुभव केद आधार पर पदोन्नति देने का निर्णय हुआ था. इस निर्णय से संविलियन हुए शिक्षाकर्मियों को जहां उनकी सेवा अवधि का लाभ मिलने से वे पदोन्नत हो सकेंगे वहीं बच्चों को उनके शिक्षकीय अनुभव का लाभ मिलेगा
06 Jan 2022 07:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





