माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है । इसी कड़ी में धान उपार्जन केन्द्र सेजबहार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । मौके पर उपार्जन केन्द्र सेजबहार के समिति प्रबंधक विजय ठाकुर उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान धान विक्रय के लिये आये कृषक फत्तेराम महेश्वरी आत्मज हिरामन महेश्वरी निवासी मुजगहन से चर्चा की गई । कृषक फत्तेराम महेश्वरी द्वारा अपने कुल कृषि भूमि 3.38 एकड़ में धान की खेती करना बताया जिसमें समिति द्वारा कृषक को एक मुस्त कुल रकबे का 126 कट्टा धान का टोकन मिलना बताया । उत्पादित फसल को एकमुस्त विकय के लिये समिति में तय लिमिट अनुसार टोकन जारी करने से कृषक फत्तेराम द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और कहा गया कि हम छोटे कृषक को प्राथमिकता से एक ही बार में सम्पूर्ण रकबे का धान विक्रय का टोकन जारी करने से उसको बार बार धान परिवहन करना नहीं पडेगा साथ ही खराब मौसम के असर से भी अपने धान को बचाने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी । कृषक फत्तेराम द्वारा बताया गया कि उसके उपर समिति में लगभग 50000 रूपये का कर्ज है । जिसे मैं लिंकिंग में धान देकर चुकता करूंगा एवं शेष राशि को अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिये खर्च करूंगा । कृषक फत्तेराम द्वारा स्वफूर्त बताया गया कि पिछले खरीफ विपणन वर्ष का किसान न्याय योजना का तीन - चार किस्तों में उसके खाते में लगभग 8000-8000 रुपये कर के 30-32 हजार रूपये जमा हुआ है , जिससे उसके परिवार को अतिरिक्त लाभ हुआ है और सहारा प्राप्त हुआ है । कृषक द्वारा राज्य शासन के उक्त योजना की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उनकी सरकार को सदासुखी रहने का आर्शीवाद प्रदान किया । " किसान का वरदान सदासुखी रहो "
07 Dec 2021 02:51PM,by: Naveen kumar sahu
राजधानी के तिल्दा क्षेत्र में आयकर विभाग की टीम ने आज दबिश दी है। तिल्दा क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी में स्थित वेंकटरामा पोल्ट्रीफार्म प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग ने छापा मारा है. आयकर का दल अचानक पुलिस बल के साथ पहुंचा है. वेंकटरामा पोल्ट्रीफार्म में आयकर विभाग का छापा
07 Dec 2021 02:15PM,by: Imran Khan
राज्य द्वारा संचालित कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादन के लिए अतिरिक्त कोकिंग कोल ब्लॉक की पहचान, कोल बेड मीथेन (CBM) ओवरलैप कोकिंग कोल ब्लॉक की नीलामी, और CIL द्वारा निजी वाशरीज़ को कोकिंग कोल लिंकेज का आवंटन कुछ ऐसे हैं भारत में कोकिंग कोल उत्पादन बढ़ाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति ने सरकार को सिफारिशें सौंपी हैं। मिशन कोकिंग कोल ने उत्पादन बढ़ाने तैयार किया रोडमैप
07 Dec 2021 02:11PM,by: Babuaa Desk
भारत में ओमाइक्रोन मामलों का पता लगाने के मद्देनजर, दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 'जोखिम में' देशों से आने वाले यात्रियों और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। भारत सरकार ने ऐसे देशों से भारत आने वाले लोगों के लिए एक नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण (72 घंटे से अधिक पुराना नहीं) और होम क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है।
07 Dec 2021 01:09PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक 33 वर्षीय बिल्डर की सोमवार सुबह पुणे के कटराज इलाके में एक व्यस्त सड़क पर दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा है कि हत्या पैसे को लेकर विवाद का नतीजा थी और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मृतक की पहचान अंबेगांव बुद्रुक के फलेनगर निवासी समीर हुसैन मनूर उर्फ लाल बादशाह के रूप में की है. मनूर निर्माण व्यवसाय में थे और कांग्रेस की बारामती निर्वाचन क्षेत्र इकाई से भी जुड़े थे। घटना सुबह करीब 11.55 बजे कटराज में एक भोजनालय के सामने उस समय हुई जब मनूर भोजनालय के सामने अपनी बाइक पर बैठा था।
07 Dec 2021 01:09PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


