07 Dec 2021

Generic placeholder image

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है । इसी कड़ी में धान उपार्जन केन्द्र सेजबहार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । मौके पर उपार्जन केन्द्र सेजबहार के समिति प्रबंधक विजय ठाकुर उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान धान विक्रय के लिये आये कृषक फत्तेराम महेश्वरी आत्मज हिरामन महेश्वरी निवासी मुजगहन से चर्चा की गई । कृषक फत्तेराम महेश्वरी द्वारा अपने कुल कृषि भूमि 3.38 एकड़ में धान की खेती करना बताया जिसमें समिति द्वारा कृषक को एक मुस्त कुल रकबे का 126 कट्टा धान का टोकन मिलना बताया । उत्पादित फसल को एकमुस्त विकय के लिये समिति में तय लिमिट अनुसार टोकन जारी करने से कृषक फत्तेराम द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और कहा गया कि हम छोटे कृषक को प्राथमिकता से एक ही बार में सम्पूर्ण रकबे का धान विक्रय का टोकन जारी करने से उसको बार बार धान परिवहन करना नहीं पडेगा साथ ही खराब मौसम के असर से भी अपने धान को बचाने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी । कृषक फत्तेराम द्वारा बताया गया कि उसके उपर समिति में लगभग 50000 रूपये का कर्ज है । जिसे मैं लिंकिंग में धान देकर चुकता करूंगा एवं शेष राशि को अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिये खर्च करूंगा । कृषक फत्तेराम द्वारा स्वफूर्त बताया गया कि पिछले खरीफ विपणन वर्ष का किसान न्याय योजना का तीन - चार किस्तों में उसके खाते में लगभग 8000-8000 रुपये कर के 30-32 हजार रूपये जमा हुआ है , जिससे उसके परिवार को अतिरिक्त लाभ हुआ है और सहारा प्राप्त हुआ है । कृषक द्वारा राज्य शासन के उक्त योजना की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उनकी सरकार को सदासुखी रहने का आर्शीवाद प्रदान किया । " किसान का वरदान सदासुखी रहो "

07 Dec 2021 02:51PM,
by: Naveen kumar sahu