स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है। इस दौरान 220 लोगों की मौत भी हो गई। इसके अलावा 10,004 लोग स्वस्थ भी हुए और रिकवरी दर 98.36 फीसदी पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 95,014 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 554 दिनों बाद सबसे कम है। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,46,48,383 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,40,79,612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,73,757 हो गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 128 करोड़ (1,28,76,10,590) के पार हो गया है।
07 Dec 2021 05:01AM,by: Naveen kumar sahu
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के लिए सोमवार देर रात सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंच गए। वे शाम को चार्टर्ड प्लेन से पहले जयपुर आए और वहां से सड़क के रास्ते वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हुए।आज मंगलवार से दोनों की शादी की रस्में शुरू होंगी। 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में दोनों की शादी होगी। विक्की और कटरीना वेडिंग: आज से शुरू होंगीं शादी की रस्में
07 Dec 2021 02:10AM,by: Babuaa Desk
राज्य सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन प्रकार के कोरोनावायरस के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे 37 वर्षीय एक व्यक्ति और उसका 36 वर्षीय अमेरिकी मित्र नए खोजे गए संस्करण से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में अब कुल 10 ओमिक्रॉन मामले हैं जबकि भारत की कुल संख्या 23 तक पहुंच गई है।
07 Dec 2021 01:25AM,by: Naveen kumar sahu
सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पताल सहित दिल्ली के कई अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी के चलते आपातकालीन और नियमित सेवाओं का बहिष्कार किया है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने बहिष्कार का आह्वान किया था। FORDA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को एक पत्र में बताया कि देश में रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी है।
07 Dec 2021 01:25AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


