दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम द्वारा दायर एक आवेदन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा, जिसमें ईडी को आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में कई दस्तावेजों की आपूर्ति करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने शनिवार को जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर मामले को नौ अगस्त के लिए टाल दिया है।
24 Jul 2021 12:58PM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हंगामा-2 फ़िल्म से कमबैक कर रही है। शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें वो शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि "14 साल बाद तुम्हारी फिल्म हंगामा की रिलीज पर ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मुनकी, मुझे पता है तुमने इसमें बहुत मेहनत की है...पूरी टीम ने की है...तुम्हें मेरा प्यार और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. तुम अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरी हो और जिस एक बात के लिए मैं श्योर हूं...कि तुम और स्ट्रॉन्ग बनकर उभरी हो...ये वक्त भी गुजर जाएगा मेरी डार्लिंग...पूरी टीम को शुभकामनाएं।" बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
24 Jul 2021 12:50PM,by: Anurag patel
27 जुलाई को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि "26 जुलाई को मैं नई दिल्ली और कुवैत के दौरे पर निकलूँगा. यह दौरा कोरोना महामारी से निबटने के प्रयासों, सुरक्षा हितों और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर हमारे पारस्परिक सहयोग को रेखांकित करेगा।" इस दौरान इनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात होगी। भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
24 Jul 2021 11:37AM,by: Anurag patel
पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुआ था। टीएमसी ने जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि "जवाहर सरकार ने लगभग 42 साल जनता की सेवा में बिताए और वह प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी रहे। सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्य योगदान हमें अपने देश को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।"
24 Jul 2021 11:37AM,by: Anurag patel
छत्तीसगढ़ की बहू प्रतीक्षित निगम मण्डल आयोग की एक और सूची जारी हुई है। अधिसूचना में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, सदस्यों के नाम हुए जारी किए गए है। जिसमे अग्नि चंद्राकर, ज्ञानेश शर्मा, सर्जियस मिंज, भानुप्रताप सिंहजितेंद्र मुदलियार, सूर्यमणि मिश्र, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू सन्नी अग्रवाल, संदीप साहू के अलावा अन्य लोगो को भी शामिल किया गया है । निगम मण्डल आयोग की एक और सूची हुई जारी, देखे लिस्ट
24 Jul 2021 11:26AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







