पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में लुटेरों ने एक एटीएम में बम लगा कर उड़ाया. बम लगाकर एटीएम लूट की इस वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. पिंपरी - चिंचवड़ के डीसीपी मंचक इप्पर ने बताया कि वारदात चाकण के भाम्बोली गांव में हुई है।. कंपनी से पता चला है कि एटीएम में 39 से 40 लाख रुपये जमा थे. धमाके के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो 10 से 12 लाख रुपये मौके पर बिखरे मिले. एक अनुमान है कि लुटेरे 25 से 30 लाख रुपये लूटकर ले गए हैं.
21 Jul 2021 12:28PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। पूरे देश मे पेगासस जासूसी मामलें को लेकर चर्चा बना हुआ है। इस मुद्दे पर विपक्ष मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि पेगासस के लोग यहां आए हुए थे और यहां कुछ लोगों से संपर्क किया गया था। हमने एक जांच कमेटी गठित की है, जो ये पता करेगी कि पेगासस के लोग छत्तीसगढ़ में किससे मिले, क्या बात हुई, क्या डील हुई। उन्होंने भाजपा और पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ये रमन सिंह जी को बताना चाहिए कि क्या बात हुई थी। पेगासस जासूसी के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान
21 Jul 2021 12:28PM,by: Anurag patel
राजधानी रायपुर से चौकाने वाली घटना सामने आयी है। मारवाड़ी शमशान घाट में अज्ञात लाश को जलाने का मामला है। बताया जा रहा है की दो युवको ने कार से बोरे में भर कर लेकर आये थे, और बोरे समेत ही जला दिया। पार्षद की सुचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। कोतवाली थाने का मामला है।
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जल्दी ही बड़े पर्दे पर कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2’ के जरिए दोबारा कमबैक करने को तैयार है. कुछ देर पहले ही फिल्म के मेकर्स ने इसका टाइटल ट्रैक 'हंगामा हो गया' रिलीज किया है. इस गाने में शिल्पा को जबरदस्ट ठुमके लगाते दिखाई दे रही हैं. शिल्पा का अंदाज देख फैंस उनपर लट्टू हो गए हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था. जिसमें शिल्पा शेट्टी जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी क साथ नजर आ रही हैं.
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से लद्दाख में भारत के साथ जारी तनातनी के बीच चीनी सेना ने उत्तराखंड के बाराहोटी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है. हाल ही में इस इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक टुकड़ी को सक्रिय देखा गया.
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


