केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 28 फीसदी करने का ऑर्डर जारी किया है. यह आदेश 1 जुलाई 2021 से लागू होगा. वित्त मंत्रालय ने बताया है कि यह ऑर्डर रेलवे कर्मचारियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों पर लागू नहीं होगा. इसके लिए संबंधित मंत्रालय अलग से आदेश जारी करेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए को 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया है. इस बढ़ोतरी में पिछली तीन अतिरिक्त किस्तें शामिल हैं. हालांकि, पिछले साल की शुरुआत से 30 जून 2021 तक यह 17 फीसदी पर रहेगा.
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। मगंलवार शाम को बिगड़ गई थी। फिलहाल एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनका लगातार चेकअप कर रही है। लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए है सीएम कल्याण सिंह, हालत नाजुक
21 Jul 2021 11:19AM,by: Anurag patel
देशभर में इस्लाम धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत और पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाईयां देकर एक दूसरे के साथ खुशियां बंटी. इस दौरान दोनों देश के जवान कोविड-19 नियमों का पालन करते नजर आए.
21 Jul 2021 11:19AM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है। एक बार फिर से जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। वहीं अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर: फिर दिखा सतवारी में ड्रोन, इलाके में मचा हड़कंप
21 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारत काउंटी इलेवन के खिलाफ तीन दिन का वॉर्म अप मैच खेल रहा है। बीते मंगलवार को खेले गए मैच में विराट कोहली और आजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी रही। इसे लेकर टीम की चिंता बढ़ने लगा है। जानकारी अनुसार विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे चोटिल होने की वजह से मैच में नहीं खेल पाए है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा तीन दिवसीय प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच से आराम करने की सलाह दिया गया है। विराट कोहली और आजिंक्य रहाणे चोटिल, नहीं ले पाएं मैच में हिस्सा
21 Jul 2021 09:30AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



