भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सीरो सर्वे के चौथे चरण से पता चला है कि देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है, जबकि दो-तिहाई लोगों में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई है।
20 Jul 2021 07:21PM,by: Vikash Kumar
पेगासस स्पाईवेयर से कथित जासूसी गतिविधियां अंजाम दिए जाने को लेकर विवाद के बीच पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा के विधायक शुभेंदु अधिकारी तब विवादों में फंस गए जब उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्वी मेदिनीपुर जिला पुलिस अधीक्षक के कॉल का ब्योरा है। राज्य पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अधिकारी के खिलाफ तमलुक थाने में मामला दर्ज किया।
20 Jul 2021 07:20PM,by: Vikash Kumar
वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान से बीते मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल में भेंट किया। तबियत में गड़बड़ी के कारण इन्हें जेल से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि "माननीय आज़म खान जी के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए अच्छे से अच्छे डॉक्टरों और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज मेंदाता, लखनऊ में व्यक्तिगत रूप मुलाक़ात करके उनका हाल जाना और डॉक्टरों से चर्चा की। हम सब उनकी जल्द से जल्द सेहतमंदी की दुआ करते हैं।" अस्पताल में आजम खान से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
20 Jul 2021 07:20PM,by: Anurag patel
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी दलों ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। पेगासस स्पाइवेयर का मुद्दा तो छाया ही रहा साथ ही कोविड 19 से निपटने की सरकार की रणनीति पर भी कई सवाल उठाए गए। इसी दौरान राज्य सभा में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ़ से कहा गया कि कोविड के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने रिपोर्ट नहीं की है। इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा तो बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित उन पर तंज कसने लगे। अशोक पंडित ने टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा पर भी तंज किया है।
20 Jul 2021 07:20PM,by: Vikash Kumar
राजस्थान के झालावाड़ में दो समुदायों के युवाओं के बीच हुई झड़प के बाद आगजनी और लूट की घटनाओं के चलते जिले के तीन ब्लॉक में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम और सोंध्या राजपूत समुदाय के युवाओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर झड़प हुई जिसके कुछ घंटे बाद सोमवार रात को यह हिंसा हुई।
20 Jul 2021 07:20PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



