कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच फर्जीवाड़े में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, सर्विस पार्टनर शरत पंत और मलिका पंत की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के आदेश को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट ने आरोपितों को जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।
20 Jul 2021 07:19PM,by: Vikash Kumar
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण जून-जुलाई में 21 राज्यों के 70 जिलों में आयोजित किया गया। इसमें 6-17 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल थे। इस सर्वे से यह पता लगाया गया कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। कह सकते हैं कि कितने फीसदी लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ ही यह पता चल जाता है कि कौन सा शख्स इस वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है।
20 Jul 2021 07:19PM,by: Vikash Kumar
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में चल रहीं कोविड-19 पाबंदियां एक और सप्ताह के लिए जारी रहेंगी क्योंकि औसत जांच संक्रमण दर 10 फीसदी से अभी भी ऊपर है। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है जब बकरीद से पहले संक्रमण के उच्च दर वाले इलाकों में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने के राज्य सरकार के फैसले को उच्चतम न्यायालय ने अनुचित करार दिया है।
20 Jul 2021 07:19PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ शासन ने 2016 की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन को अपर कलेक्टर बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया है। इससे पहले उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय की जिम्मेदारी संभार रहीं थीं। बिलासपुर में पदस्थापना के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।
20 Jul 2021 04:02PM,by: Vikash Kumar
राजधानी में हो कुछ देर हुई बारिश से प्रमुख मार्गों सहित घर जलमग्न हो गए। घरों में पानी घुसने से लोग पानी निकालने में जुटे रहे। वहीं, कई इलाकों के प्रमुख मार्गों में बाढ़ जैसी स्थिति रही। वही राजधानी के शास्त्री चौक पर सिग्नल में भी खराबी आई। राजधानी में कुछ देर हुए बारिश से कई इलाके जलमग्न
20 Jul 2021 02:27PM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि वे 1 अगस्त से बिस्तर पर पड़े और बीमार लोगों के लिए घर-घर जाकर COVID-19 टीकाकरण शुरू करेंगे। इस परियोजना के तहत टीकाकरण मुफ्त होगा, राज्य सरकार ने कहा। हाई कोर्ट ने कहा कि यह फैसला कोविड से छाए अँधेरे के बीच उम्मीद की रोशनी है।
20 Jul 2021 02:14PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



