भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को कहा कि देश के पास दिसंबर तक कोविड- 19 रोधी टीकों की 257 करोड़ खुराकें होंगी और टीकाकरण का काम और भी तेज गति से चलेगा। नड्डा ने कहा, कुछ नेता आजकल ट्विटर पर दिखते हैं, कुछ लोग संवाददाता सम्मेलन में दिखते हैं, कुछ प्रेस रिलीज पर ही अपना चेहरा दिखाते हैं।कोरोना काल में सभी राजनीतिक पार्टियां 'क्वारंटीन' हो गई हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे हैं।
21 Jun 2021 01:57PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक के दौरान अचानकमार टायगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए वर्ष 2021-22 के अंतर्गत 25 करोड़ 80 लाख रुपये के कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया यह बैठक मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक एवं बोर्ड के सदस्य देवव्रत सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) पीवी नरसिंग राव उपस्थित थे।
21 Jun 2021 01:07PM,by: Imran Khan
देश में कोरोना वायरस से हुई मौतों का मुआवजा, कोविड-19 डेथ सर्टिफिकेट मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (21 जून) को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस मामले पर सुनवाई की और अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए 3 दिन के भीतर केंद्र सरकार से इस मामले पर जवाव मांगा है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था कि देश में कोरोना से सभी मरने वाले लोगों को सरकार 4 लाख रुपये का मुआजवा नहीं दे सकती है। इसके पीछे का तर्क देते हुए केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि ये कोई बाढ़ और तूफान जैसी आपदा नहीं है कि सभी जान गंवाने वालों को मुआजवा दिया जाए।
21 Jun 2021 01:00PM,by: Vikash Kumar
बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि कोविड-19 से देश में बीमारी और मौत को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है और कुछ समय तक बीमा कंपनियों के काम में लाभ की स्थिति प्रभावित हो सकती है। कंपनी ने 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि देश में कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका है। कोरोना का असर बीमा कंपनियों को प्रभावित कर सकता
21 Jun 2021 12:19PM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को लोन देने के लिए बैंकों को प्रोत्साहित किया है। उनके लिए लोन की प्रक्रिया को आसान और त्वरित बनाया गया है। बैंकों ने भी बढ़चढ़ कर उत्साह दिखाया। अगर लोन डिस्ट्रीब्यूशन की बात करें तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक , बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े बैंकों को पीछ छोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बैंक ऑफ महाराष्ट्र MSME को दिए जाने वाले लोन में वृद्धि के लिहाज से नंबर 1 पर रहा है।
21 Jun 2021 11:36AM,by: Vikash Kumar
गोरखपुर खाद कारखाना अब जुलाई नहीं बल्कि अक्तूबर 2021 तक शुरू हो सकेगा। लगातार दूसरे साल कोविड के प्रकोप की वजह से कारखाने का निर्माण कार्य प्रभावित होने से ऐसी नौबत आई है। कोरोना काल में करीब दो महीने तक काम ठप रहने की वजह से अभी भी बैगिंग बिल्डिंग, डीएम प्लांट और एसटीपी व ईटीपी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
21 Jun 2021 11:36AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






