राज्य की राजधानी चेन्नई में मेट्रो सेवाओं को 50 प्रतिशत व्यस्तता के साथ फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। सरकार ने चेन्नई और आसपास के तीन अन्य जिलों - तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट में ऑटोरिक्शा और टैक्सियों में यात्रा करने के लिए ई-पंजीकरण की आवश्यकता को भी समाप्त कर दिया है।
21 Jun 2021 01:48AM,by: Babuaa Desk
उप्र सरकार ने 21 जून बाजार में दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे। शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। सरकारी व निजी दफ्तर खोले जा सकेंगे। इनमें शत प्रतिशत उपस्थिति रह सकेगी। रेस्टॉरेंट, होटल व अन्य खाने-पीने की जगहें 50 फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ खुलेंगे। यूपी : आज से खुलेंगे पार्क, मॉल, जानिए कहां क्या खुलेगा
21 Jun 2021 01:47AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हुए हैं। ऐसे में सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू में ढील देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से रेस्टोरेंट और बार खोलने की इजाजत भी मिल गई है। प्रतिबंधों में ढील 28 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। रेस्टोरेंट-बार में बैठने की क्षमता 50 फीसदी है, रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा और बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। सभी बाजार और मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति है।पब्लिक पार्क और गार्डन भी खोल सकेंगे। बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल्स भी सुबह 10 बजे से रात के आठ बजे तक खुल सकेंगे।
21 Jun 2021 01:46AM,by: Vikash Kumar
कर्नाटक सरकार ने राज्य में सभी दुकानें शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दी है। बगैर एसी के 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे। लॉज, रिसॉर्ट भी आधी क्षमता से खुलेंगे। निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी आ सकेंगे। वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। कर्नाटक : लॉज, रिसॉर्ट इन शर्तों के साथ खुलेंगे
21 Jun 2021 01:41AM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना ने अपना भयानक रूप दिखाया है। इस खतरनाक वायरस से देश के लाखों लोगों की जान गई है और अभी भी जा रही है। आने वाले वक्त में भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। इस बीच मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह कोविड से मौत के लिए 4 लाख मुआवजा नहीं दे सकती, जिस पर अब कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए इस मुद्दे पर चुल्लू भर पानी में डूब मरो भाजपा सरकार ! तक कह डाला। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को शपथ पत्र देकर कहा कि केंद्र के पास कोरोना महामारी से मरने वालों व्यक्तियों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने को पैसा नहीं है।
21 Jun 2021 01:18AM,by: Vikash Kumar
रायपुर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद प्रदेश सरकार ने कई जिले के कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया था। वहीं, इसके बाद सरकार ने आज जिले के प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार मंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कवर्धा का प्रभार दिया गया है तो वहीं मंत्री रविंद्र चौबे को फिर से रायपुर का प्रभार सौंपा गया है। छत्तीसगढ किन मंत्रियों के प्रभार जिले बदले गए देखे सूची
20 Jun 2021 03:51PM,by: Imran Khan
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए है। कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' ने अपने 25 साल पूरे किए है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म में उन्होंने असली अंडरटेकर के साथ लड़ाई नहीं की थी। अक्षय कुमार की ये पोस्ट बीते कई दिनों से वायरल हो रही है। इसी बीच डब्लूडब्लूई के लेजेंड अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को असली मैच में आने का न्योता दे डाला है। अंडरटेकर चाहते हैं कि अक्षय कुमार उनके साथ असली मैच में लड़ाई करे। कुछ समय पहले ही अंडरटेकर ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अंडरटेकर ने लिखा, तुम जब भी तैयार हो मुझे बता देना...। अब हमारे बीच असल में एक मैच होगा। अंडरटेकर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।
20 Jun 2021 03:23PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




