प्रधानमन्त्री मोदी ने आरोग्य सेतु के जरिए प्रभावी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को इनेबल किया गया. हमारे को-विन प्लेटफॉर्म ने पहले ही लाखों लोगों को टीके सुनिश्चित करने में हेल्प की है. पीएम ने कहा कि अगर हम इनोवेशन नहीं करते तो कोरोना के विरूद्ध हमारी लड़ाई बहुत कमजोर पड़ जाती.
16 Jun 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
नए आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार और ट्विटर के बीच चल रहा घमासान अब बढ़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ कोई बड़ा लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। सरकारी सूत्रों की मानें तो ट्विटर का इंडिया के अंदर कानूनी संरक्षण खत्म हो गया है और ऐसा इसलिए हुआ है कि नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर को जो छूट मिली थी उसकी समयसीमा खत्म हो गई है। साथ ही ट्विटर ने नियमों के अनुसार जिन वैधानिक अधिकारियों की नियुक्ति करनी थी वो नहीं की है, जिसकी वजह से अब केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ कोई बड़ा लीगल एक्शन ले सकती है। केंद्र और ट्विटर के बीच घमासान : लीगल एक्शन की तैयारी
16 Jun 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आम लोगों तक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिये यह आवश्यक है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधा संपन्न बनाया जाये। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए है।
16 Jun 2021 03:32PM,by: Vikash Kumar
दुनिया के कई देशों में आ चुकी तीसरी लहर और भारत में आने की प्रबल आशंका को लेकर दिल्ली सरकार इन दिनों मिशन मोड पर काम कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीसरी लहर से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार 5000 हेल्थ असिस्टेंट को ट्रेनिंग देगी जो डॉक्टरों के साथ काम करेंगे।
16 Jun 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विवाटेक सम्मेलन के पांचवें संस्करण को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत में स्टार्टअप के लिए अच्छा माहौल है, निवेशक यहां आएं और निवेश करें। उन्होंने यह भी कहा कि आधार ने महामारी के दौरान लोगों को समय पर मदद पहुंचाने में मदद की, लोगों को मुफ्त राशन, खाना पकाने के लिए ईंधन दिया गया।
16 Jun 2021 02:41PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में पर्यटन से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल रंग ला रही है। सूरजपुर जिले के केनापारा पर्यटन केन्द्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराकर राजगार के नए अवसर सृजित किये गए हैं। इनमें महिलाओं को बोटिंग सहित अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों से जोड़ा गया है। रंग ला रही छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल
16 Jun 2021 02:41PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कोरिया और सूरजपुर जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान गौठनों और बिहान कार्यरत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने चर्चा की। उसी समूह के ग्राम पटना के एकता स्व-सहायता समूह की सदस्य सुश्री हिना बेगम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान 25 हजार मास्क का निर्माण किए। इस मास्क को लगभग 3 लाख रूपए में विक्रय किया। इससे समूह को डेढ़ लाख रूपए का मुनाफा हुआ। इसी प्रकार समूह की महिलाएं ट्री-गार्ड निर्माण कर रही हैं। समूह ने 12 लाख रूपए का ट्री-गार्ड विक्रय कर 3 लाख रूपए का लाभ कमाया है। इस आमदनी को सभी सदस्यों ने आपस में बांटा हैं। वर्तमान में भी हम लोग मास्क और ट्री-गार्ड का काम कर रहे हैं। इन कार्यों से हम लोग आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं और हमारे परिवार के जीवन-यापन में भी सहायता भी मिल रही है। हम गौठान और बिहान के माध्यम से सरकार द्वारा सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि एकता स्व-सहायता समूह बहुत अच्छा काम कर रहा है। इसी तरह काम करते हुए ओर आगे बढें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य सरकार वन विभाग, उद्यानिकी विभाग के माध्यम से समूह की महिलाओं को वृक्षारोपण का भी काम देने का फैसला लिया है। इससे महिलाओं को रोजगार और वनोपज से अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। ट्री-गार्ड और मास्क ने समूह की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
16 Jun 2021 01:58PM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि कोविड -19 वैक्सीन, कोविशील्ड की दो खुराक देने के बीच अंतर को बढ़ाने का निर्णय "वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर पारदर्शी तरीके से" लिया गया है।
"#COVISHIELD की 2 खुराक देने के बीच अंतर को बढ़ाने का निर्णय वैज्ञानिक डेटा के आधार पर पारदर्शी तरीके से लिया गया है। भारत में डेटा का मूल्यांकन करने के लिए एक मजबूत तंत्र है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है!" केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विटर पर लिखा।
16 Jun 2021 01:42PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


