मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में कार्य-योजना संपन्न बनाया तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि यदि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जा सके।
17 Jun 2021 09:49AM,by: Vikash Kumar
बिहार में इन दिनों नई राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है।पार्टी में वर्चस्व कायम रखने के लिए पारस और चिराग गुट आमने-सामने है। पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का संसदीय बोर्ड का नया अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। इसपर आज फैसला किया जाएगा। पारस गुट की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है।आज ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पशुपति कुमार पारस अपना नामांकन भरेंगे और दोपहर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। यह बैठक लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष चुनाव प्रभारी सूरज भान सिंह के निजी आवास पर होगा। हालांकि पार्टी कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं। सियासी संग्राम: पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज
17 Jun 2021 09:02AM,by: Imran Khan
लोक जनशक्ति पार्टी में जारी घमासान के बीच चाचा पशुपति पारस ने नया दांव चल दिया है। जारी कलह के बीच आज पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले कल चिराग पासवान मीडिया के सामने आए थे। चाचा पर हमला करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने के संकेत दिए थे।
17 Jun 2021 08:43AM,by: Vikash Kumar
जम्मू संभाग में बिजली की अघोषित कटौती से मचे हाहाकार पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता को जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उप-राज्यपाल ने जम्मू संभाग के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं आपका पसीना व्यर्थ नहीं जाने दूंगा और जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संभाग को जिस अनिर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा वह सामान्य नहीं था।
17 Jun 2021 08:31AM,by: Imran Khan
एलोपैथी मेडिसिन, डॉक्टरों और कोरोना वैक्सीन के बारे में पिछले दिनों लगातार बयान दे रहे बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में मामला दर्ज हो गया है। इसमें रामकृष्ण यादव उर्फ बाबा रामदेव के खिलाफ महामारी के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना बयान देकर दूसरे की जान खतरे में डालने, सार्वजनिक शांति भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने के आरोप हैं।
17 Jun 2021 07:35AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






