पावर बैंक एप के माध्यम से सैकड़ों करोड़ की ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ के विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे जांच पड़ताल में जुटी है।बंगलूरू में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेने भी उत्तराखंड एसटीएफ रवाना होने वाली है। साथ ही इन मामलों से जुड़ीं 19 नई शिकायतें एसटीएफ को मिली हैं।
11 Jun 2021 01:04PM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया । मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री शुक्ल अनेक वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे, छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन एवँ जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे ।
11 Jun 2021 01:01PM,by: Vikash Kumar
मुंबई में एक विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अदालत ने शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी द्वारा ड्रग मामले से जुड़े जमानत आवेदन पर 16 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा।
पिठानी को एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक मामले में प्रतिबंधित पदार्थ खरीदने और खाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पिठानी ने समानता के आधार पर जमानत मांगी है क्योंकि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत ने जमानत दे दी है। अधिवक्ता तारक सैय्यद ने सिद्धार्थ पिथानी की वक़ालत की।
11 Jun 2021 12:51PM, by: Babuaa Desk
प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों के संचालन को लेकर नई दिशा निर्देश जारी की है। 14 जून से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति शुरू हो जायेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत सभी विभागों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है। पढ़े निर्देश...
11 Jun 2021 11:13AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








