11 Jun 2021
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी की राजस्थान इकाई में फिर से टकराव की स्थिति बनने की खबरों के बीच शुक्रवार को कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य कैबिनेट, सरकार के निगमों और बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत करके भर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट के साथ उनकी रोजाना बातचीत हो रही है। माना जा रहा है कि पायलट और उनके खेमे की नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी कुछ वादों पर अमल कर सकती है।
11 Jun 2021 04:35PM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने गुरुवार को मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइटों के माध्यम से दिए गए आदेशों के लिए शराब की होम डिलीवरी की अनुमति देने वाले नियमों को अधिसूचित किया है, जो शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी में लागू होगा। संशोधित आबकारी नियम शुक्रवार से लागू हो जाएंगे।
दिल्ली: शराब की होम डिलीवरी के नियम किए गए लागू
11 Jun 2021 04:34PM, by: Babuaa Desk
एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई में अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी उछाल आया। वही अडानी ग्रुप की एक और कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है। लोकप्रिय फॉच्यून ब्रांड से खाद्य तेल और फूड आइटम बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर की इस साल आईपीओ से करीब 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना है।
11 Jun 2021 04:34PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले बेकाबू वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को नई स्पीड लिमिट तय कर दी है। टू- व्हीलर से लेकर कार, ऑटो और ट्रकों तक के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट तय कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, संशोधित नई स्पीड लिमिट तत्काल आधार पर लागू होगी। दिल्ली में वाहनों की बेकाबू रफ्तार पर लगी लगाम
11 Jun 2021 04:27PM,by: Imran Khan
अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की बूस्टर डोज वाली वैक्सीन अगले साल जनवरी से भारत आ सकती है. वहीं कंपनी ने भारत को वैक्सीन देने का ऑफर किया है. अमेरिका से 20 करोड़ डोज वैक्सीन खरीद पर बातचीत चल रही है. इनमें फाइजर की 5 करोड़ डोज वैक्सीन और जॉनसन एंड जॉनसन की 7 करोड़ वैक्सीन भी शामिल है. हाल ही में अमेरिका ने 8 करोड़ वैक्सीन भेजने का विचार दिया था. यदि ये वैक्सीन जल्दी मिल जाए तो इसका इस्तेमाल देश में किया जा सकता है क्योंकि देशी कंपनियों में अगस्त महीने से वैक्सीन निर्माण में तेजी आने की संभावना है. यानी अगस्त के बाद देसी वैक्सीन की भी उतनी किल्लत नहीं होगी जितनी अभी है. मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खेप जल्द आ सकती है भारत
11 Jun 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
वन नेशन-वन राशन कार्ड' को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार को सख्त निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार को आदेश देते हुए कहा है कि 'कोई बहाना नहीं, तुरंत लागू करें वन नेशन-वन राशन कार्ड।अदालत ने यह भी कहा है कि आप एक या अन्य समस्या का हवाला नहीं दे सकते हैं। यह प्रवासी मजदूरों के लिए है।
11 Jun 2021 03:00PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








