टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पहले से आर्थिक मोर्चे पर बेहाल पाकिस्तान के कई हिस्सों में 'अकाल' पड़ने की आशंका जताई जा रही है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सिंध के सचिव अजीज धामरा ने चेतावनी दी है कि अगर किसान पानी के अभाव में धान की खेती नहीं कर पाए तो देश को गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है.
पाकिस्तान के मीडियाकर्मियों से बात करते हुए धमरा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के पदाधिकारियों ने हमेशा गलत और जनविरोधी नीतियों के माध्यम से सिंध प्रांत को पिछड़ेपन की ओर धकेलने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है. धमरा के मुताबिक पानी की कमी के चलते लोग सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

07 Jun 2021 08:44AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

ये बात पढ़ते समय कतई ध्यान में न रहे कि एक पक्ष का समर्थन करना स्वभावगत दूसरे पक्ष का विरोध होता है। अगर मैं अमिरियत का पक्षधर हूँ तो गरीबीयत का विरोधी नहीं हूं। मैं भी इंसान हूं। दुखी की दुख को समझता हूं लेकिन दुखी होने की स्थायी भावना या स्वार्थवश दुखी रहने का उपक्रम इस उम्मीद में भाव बना लेना कि अगर दुखी नही दिखे तो सुविधा से वंचित हो जाएंगे , ऐसे वाद औऱ व्यक्ति और विचारधारा का मैं समर्थक नहीं हूँ लेकिन सुखी के सुख को देख कर मेहनत करने वालो को हमेशा से मैंने ऊपर रखा है । देश के संविधान में एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना का उद्देश्य प्रस्तावना में है जिसका मतलब कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध जल आदि की न्यूनतम हक़दार रहे। सही है, न्यूनतम सुविधा मिलनी चाहिए और मिल भी रही है। अपेक्षा से ज्यादा भी। वे अपने हक़ के लिए सजग रहे लेकिन देश अर्थ से चलता है और इस व्यवस्था में सबसे बड़े लोग वे जो अपने आय या लाभ की हिस्सेदारी को देश के निर्माण में लगाते है उनको सुख के अधिकार से वंचित नही किया जा सकता है औऱ न ही किया जाना चाहिए। क्यो न आयकरदाता को सशुल्क वैक्सीन की सुविधा मिले

07 Jun 2021 07:26AM,
by: Vikash Kumar