राजधानी में शराब की बिक्री से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए गए हैं। दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियमावली 2021 जारी की गई। नए बदलावों के तहत अब दिल्ली में शराब की होम डिलिवरी की जा सकेगी। मेडिसिनल यूज के लिए भी अल्कोहल उपलब्ध हो सकेगी। एयरपोर्ट्स पर शराब की दुकानें अब 24 घंटे खुल सकेंगी। नई दिल्ली : शराब की बिक्री से जुड़े नियमों में किए गए अहम बदलाव
02 Jun 2021 10:31AM, by: Vikash Kumar
डिजिटल मीडिया के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के नियम को लेकर गूगल एलएलसी ने दावा किया कि उसके सर्च इंजन पर यह नियम लागू नहीं होते। दिल्ली हाईकोर्ट से बुधवार को अनुरोध किया गया की वह एकल न्यायाधीश के उस आदेश को दरकिनार करे, जिसके तहत इंटरनेट से आपत्तिजनक सामग्री हटाने संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान कंपनी पर भी इन नियमों को लागू किया गया था.
02 Jun 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित ओशो भवन पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह. आरिफ निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोह. आरिफ के पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 02 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 26,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 122/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। गांजा बिक्री करते आरोपी मो. आरिफ गिरफ्तार
02 Jun 2021 10:12AM,by: Vikash Kumar
मुंबई में एक दंपति की अपनी नाबालिग बेटी के वैक्सीनेशन को लेकर बंबई हाई कोर्ट ने याचिका डाली है, जिस पर अब हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। बंबई हाई कोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार को शहर में रहने वाले एक दंपति की उस याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये अमेरिका भेजने को लेकर अदालत से मदद का अनुरोध किया है।
02 Jun 2021 10:12AM, by: Vikash Kumar
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और फ्रेंचाइजी मालिकों ने मंगलवार को एक ऑनलाइन सत्र में पीएसएल 6 के शेष 20 खेलों के मंचन में हुई प्रगति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की।
सत्र के दौरान, पीसीबी ने यह भी फैसला किया कि पाकिस्तान टीम अब 23 जून के बजाय 25 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी क्योंकि पीएसएल 20 जून के बजाय 24 जून को समाप्त होगा। इंग्लैंड के लिए टीम के प्रस्थान के कार्यक्रम में बदलाव के साथ, अगर 7 जून को इवेंट शुरू होता है तो डबल-हेडर की संख्या तीन हो जाएगी।
02 Jun 2021 09:56AM, by: Babuaa Desk
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डीआरडीओ की ओर से बनाए गए 500 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन किया। ये अस्पताल हल्द्वानी में स्थापित किया गया है। इस अस्पताल में 375 ऑक्सीजन बेड और 125 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं और इस अस्पताल का संचालन गुरुवार से शुरू हो जाएगा।
02 Jun 2021 09:20AM, by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




