दुर्ग जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश में दुर्ग कलेक्टर एवं दंडाधिकारी ने आंशिक संशोधन करते हुए आम जनता के लिए खोलने का आदेश दिया है। पढ़े आदेश दुर्ग : लॉकडाउन में कलेक्टर ने किया आंशिक संशोधन, पढ़े आदेश
23 May 2021 04:13PM,by: Vikash Kumar
सुकमा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनीत नंदनवार ने जिले के थाना जगरगुण्डा के अंतर्गत ग्राम सिलगेर में हुई गोलीकांड के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सुकमा के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 176 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घटना की जांच के लिए रूपेन्द्र पटेल डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जिला सुकमा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जांच के लिए बिन्दु निर्धारित करते हुए जांच अधिकारी को एक माह के भीतर जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
23 May 2021 03:41PM,by: Thaneshwar sahu
19 दिनों से फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार को पुलिस ने धरदबोचा। पहलवान सुशील कुमार पर जूनियर पहलवान की हत्या का आरोप है। गिरफ्तार किए जाने के बाद मेडिकल टेस्ट कराया गया है। जिसके बाद राजधानी के रोहिणी कोर्ट पेशी के लिए लाया गया जहां आरोपियों की पुलिस हिरासत की भी मांग कर सकती है, ताकि मामले में सुशील की संदग्धि भूमिका को लेकर उनसे पूछताछ की जा सके।
23 May 2021 03:38PM,by: Vikash Kumar
योगगुरु रामदेव के टिप्पणी पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने हस्तक्षेप करते हुए योगगुरु रामदेव को इस मामले पर पत्र लिखकर कहा कि वे अपना आपत्तिजनक बयान वापस लें. डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि-' संपूर्ण देशवासियों के लिए कोरोना खिलाफ़ दिन-रात युद्धरत डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी देवतुल्य हैं. ऐसे में बाबा रामदेव जी के वक्तव्य ने कोरोना योद्धाओं का निरादर कर, देशभर की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है.'
23 May 2021 03:15PM,by: Vikash Kumar
रायपुर: छत्तीगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर (CGBSE) यानी छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 1 जून से 5 जून 2021 तक होंगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने बताया कि 12वीं की परीक्षाएं होंगी लेकिन छात्रों को परीक्षा केंद्र नहीं जाना होगा। छात्र प्रश्नपत्र और उत्तर-पुस्तिकाओं को अपने घर ले जाएंगे और 5 दिन में पेपर हल करने के बाद अपने स्कूल में जमा कराएंगे।
23 May 2021 02:52PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। इस दबाव वाले क्षेत्र के सोमवार तक चक्रवाती तूफान यास में बदलने की संभावना है। यह बहुत गंभीर चक्रवात के रूप में 26 मई को बंगाल और ओडिशा तटों को पार करेगा।
23 May 2021 02:51PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


