रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर अब ढलान पर है। राज्य में संक्रमण की दर में कमी आयी है साथ ही कोविड से मृत्यु की संख्या भी कम हुई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और निर्देशन पर राज्य के अस्पतालों में आक्सीजन और बिस्तरों की उपलब्धता भी बढ़ी है साथ ही प्रदेश में अब हर वर्ग का टीकाकरण भी तेजी से जारी है।
11 May 2021 04:06PM,by: Thaneshwar sahu
कजान : रूस में कजान शहर के एक स्कूल में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। 21 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की मौत गोली चलने के दौरान दहशत में स्कूल तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण हो गई। 19 वर्षीय हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया है। एक 17 वर्षीय संदिग्ध हमलावर को पकड़ा गया है। हमला करने का कारण अभी पता नहीं चला है। जिन 21 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
11 May 2021 03:51PM,by: Thaneshwar sahu
तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मंगलवार को राज्य में 12 मई से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल ने 12 मई बुधवार की सुबह 10 बजे से अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। हालांकि सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक सभी दैनिक गतिविधियों में छूट रहेगी।
11 May 2021 03:39PM,by: Vikash Kumar
रायपुर. कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में 10 मई को रिकॉर्ड 64 हजार 809 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या में सैंपलों की जांच है। 10 मई को दुर्ग संभाग के पांच जिलों में 9993, रायपुर संभाग के पांच जिलों में 12 हजार 125, बिलासपुर संभाग के छह जिलों में 17 हजार 049, सरगुजा संभाग के पांच जिलों में 14 हजार 418 तथा बस्तर संभाग के सात जिलों में 11 हजार 494 सैंपलों की जांच की गई है।
11 May 2021 03:39PM,by: Thaneshwar sahu
जिला में पुलिस ने अपने जवानों के लिए कोविड अस्पताल का निर्माण कराया गया है। खास बात यह है कि प्रदेश का यह पहला कोविड अस्पताल है जो पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवार के लिए है। अस्पताल में 20 बेड की सुविधा दी गई है। इसमें 10 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट और 10 सामा जवानों के लिए कोविड अस्पताल का निर्माण
11 May 2021 03:24PM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोनोवायरस रोग (कोविड -19) और संबंधित घातक मामलों के दैनिक नए मामलों में गिरावट का प्रारंभिक रुझान भारत में नोट किया गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोविड -19 के दैनिक मामलों की संख्या कम से कम 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घट रही है।
11 May 2021 03:08PM,by: Babuaa Desk
राजधानी रायपुर में लॉकडाउन में लोगो के भीड़भाड़ कम देखकर सरोना इलाके में एक निजी एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश की गई। यह पूरी घटना ATM में स्थित CCTV में रिकॉर्ड हो गई। जिसमे एक अज्ञात नकाबपोश लुटेरा एटीएम मशीन खोलकर पैसे निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस डीडी नगर थाना पुलिस में अज्ञात नकाबपोश लुटेरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
11 May 2021 03:07PM,by: Babuaa Desk
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 मई को लखनऊ में हज हाउस का दौरा किया। लखनऊ के हज हाउस को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया है। हज हाउस में 255 बेड हैं और यह 3 स्तर के उपचार केंद्र के रूप में काम करेगा। यह कोविड रोगियों को ऑक्सीजन सांद्रता और वेंटिलेटर भी प्रदान कर रहा है। “अस्पताल में लगभग 25 वेंटिलेटर और 100 एचएफएनसी (हाई फ्लो नैसल कैनुला) उपलब्ध हैं। महत्वपूर्ण मामलों के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है। मैं कोविड की स्थिति को संभालने में यूपी सरकार की सतर्कता की सराहना करता हूं, ”राजनाथ सिंह ने कहा।
11 May 2021 02:39PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





