सरकार ने MyGov कोविड-19 हेल्पडेस्क के वॉट्सऐप चैटबॉट को अपडेट किया है जो अब लोगों को उनके नज़दीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी देगा। इसके लिए लोगों को वॉट्सऐप पर +919013151515 नंबर पर 'Namaste' लिखकर भेजना होगा। चैटबॉट के जवाब देने पर यूज़र्स को अपना 6 अंकों का पिन कोड डालना होगा जिसके बाद उन्हें निकटतम टीकाकरण केंद्रों की सूची दिखेगी।
03 May 2021 12:29PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए चिकित्सक कर्मियों की उपलब्धता को पढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत NEET-PG परीक्षा को कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित करने को कहा गया है। पीएमओ ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को फैकल्टी की देखरेख में टेलीकंसल्टेशन और हल्के कोविड मामलों की निगरानी के लिए उपयोग किया जा सकता है। वही सीनियर डॉक्टर और नर्सों को की देखरेख में बीएससी, जीएनएम की योग्य नर्सों का पूर्णकालिक नर्सिंग में उपयोग किया जा सकता है।
03 May 2021 12:29PM,by: Babuaa Desk
नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने एक साझा बयान में केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना के प्रचंड वेग को देखते हुए सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए। इस बयान पर सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे सहित 13 नेताओं के हस्ताक्षर हैं।
03 May 2021 11:58AM,by: Vikash Kumar
4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस के लिए निराशाजनक प्रदर्शन रहा। बंगाल में कांग्रेस एक भी सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई। कांग्रेस को केरल से काफी ज्यादा उम्मीदें थी, पर वहां लेफ्ट पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाती नजर आ रही है। फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
03 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल को पत्र जारी कर टीकाकरण में 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच के व्यापारीयों एवं व्यापार में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता दिए हेतु माननीय मुख्यमंत्री भूपेश से अनुरोध किया ।
03 May 2021 11:05AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के ताप एवं जल विद्युत गृहों ने कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति का प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रतिवेदन के अनुसार, कोराना संक्रमण काल में भी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति बनी मिसाल, जिसमें कोरबा पश्चिम विस्तार ताप विद्युत गृह (क्षमता 500 मेगावाट) ने 92.82 प्रतिशत संयंत्र उपयोगिता गुणांक की भागीदारी दी, जो कि इस ताप विद्युत गृह के जीवनकाल का सर्वाधिक पीएलएफ है।
03 May 2021 11:05AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






