मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना में सीआरपीएफ तथा राज्य पुलिस बल के हमारे साथी हताहत हुए हैं। जिन वीर जवानों की शहादत हुई है, उन्हें मैं अपनी ओर से तथा राज्य की 2 करोड़ 80 लाख जनता की ओर से सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। हमारे सुरक्षा बल के जवान बहुत ही बहादुरी के साथ नक्सलवादियों से लड़े और वीर गति को प्राप्त हुए। हमारा संकल्प है कि इन अमर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्ति दिलाने के लिए भारत सरकार की मदद से निर्णायक अभियान जारी रखा जाएगा। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि नक्सलवादी हिंसा में शहीद हुए हमारे वीर जवानों के परिवारों के दुःख में सहभागी बनें। राज्य सरकार ने प्रत्येक शहीद के परिवार को 80 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा उनके आश्रितों को नौकरी दिलाने की पहल की है। यह कर्त्तव्य निर्वाह का एक छोटा सा प्रयास है। हम महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते पर विश्वास करते हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों, सिद्धांतों और तौर तरीकों पर विश्वास करते हैं। नक्सलवादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई में आप सबके सहयोग और समर्थन की अपील करता हूं।
11 Apr 2021 07:35AM,by: Thaneshwar sahu
श्रीनगर,कश्मीर मेंं आतंकवादियों के खिलाफ शनिवार से शुरू किया गया सुरक्षाबलों का अभियान अखिरकार समाप्त हो गया। जिला शोपियां के चित्रीगाम व जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाकों में गत शनिवार से जारी मुठभेड़ आज रविवार को पांच आतंकियों की मौत के साथ समाप्त हो गई। सुरक्षाबलों ने जिला शोपियां में तीन जबकि बिजबिहाड़ा में दो आतंकवादियों को मार गिराया। शोपियां में मारे गए तीन आतंकवादियों में 14 वर्षीय आतंकी के अलावा अलबदर का जिला कमांडर भी शामिल था।
11 Apr 2021 07:34AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर :कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार को अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में होंम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजो का रैंडम निरीक्षण अधिकारियो के साथ किया । उन्होंने मणीपुर में होम आईसोलेशन का पालन नही करने पर राजू खन्ना नाम के व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। होंम आईसोलेशन के उल्लंघन पर एक पर फिर एफआईआर दर्ज
11 Apr 2021 07:06AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना महामारी की स्थिति एक बार फिर से बिगड़ गई है। कोरोना के खिलाफ हमारे पास अभी सबसे कारगर हथियार वैक्सीन ही है। इसी मुहिम को और तेज करने के लिए आज से देशभर में 'टीका उत्सव' शुरू किया जा रहा है। इसका लक्ष्य देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना है। देशभर में आज से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से देशभर में टीका उत्सव शुरू होगा।
11 Apr 2021 06:38AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना नियंत्रण के विभिन्न उपायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न मदों से 853करोड़ रूपए से अधिक राशि का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक अमले से अपील की है कि वह दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पीड़ित मानवता की सेवा करे। शासन -प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ संसाधनों की व्यवस्था और मानीटरिंग करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
11 Apr 2021 06:20AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





