टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

सूरजपुर : समाज में नशे की लत एवं बीमारी को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार आज कलेक्टर रणबीर शर्मा के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी, संयुक्त कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने प्रातः 07.00 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर से भैयाथान चौक, नमदगिरी रिंग रोड होते हुए गढ़कलेवा तक साइकिल रैली निकालकर नशा मुक्ति से जागरूकता का संदेश दिया। जिला प्रशासन ने निकाली नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली

22 Mar 2021 10:26AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायगढ़ : उद्यानिकी विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग के माध्यम से 15 से 20 मार्च 2021 तक मल्टी एक्टिविटी सेंटर जोबी, विकासखंड खरसिया में उद्यानिकी फसलों के प्रसंस्करण से संबंधित छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों के 40 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में उद्यानिकी फसल जैसे आम, संतरा, टमाटर, लौकी, सेब, अमरूद, महुआ के विभिन्न प्रसंस्कृत उत्पाद जेम, जेली, बर्फी, अचार, केचप, आम पना, स्क्वैश इत्यादि 15 उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रशिक्षक परदेसी महानंद (सेवानिवृत्त) प्रशिक्षक, फल परिरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर द्वारा दिया गया।

22 Mar 2021 10:26AM,
by: Thaneshwar sahu