मथुरा के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन होगा। होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे दोपहर दो बजे प्रिया कुंड पर पहुंचेंगे, जहां बरसाना के लोग उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर उनको स्वागत में भांग की ठंडाई पिलाई जाएगी। आज बरसेगा लाठियों से प्रेम रस, गुलजार होंगी रंगीली गलियां
23 Mar 2021 03:09AM,by: Imran Khan
लोन मोरेटोरियम मामले में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। बता दें कि न्यायालय बैंकों द्वारा कर्जदारों से ब्याज पर ब्याज की वसूली पर रोक का आग्रह करने वाली विभिन्न याचिकाओं पर पिछले कई महीने से सुनवाई कर रहा है। लोन मोरेटोरियम मामला - सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
23 Mar 2021 02:29AM,by: Imran Khan
रायपुर : प्रदेश आज 1,525 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 527 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 9,205 है। जिले की बात करें तो दुर्ग और रायपुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वही आज 10 लोगो की मौत भी हुई है।
22 Mar 2021 04:25PM,by: Thaneshwar sahu
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल बंटवारे को लेकर मंगलवार से स्थायी आयोग की बैठक होगी। यह बैठक तीन साल बाद होने जा रही है। यह जानकारी दोनों पक्षों की ओर से सोमवार को दी गई। उल्लेखनीय है 2019 में पुलवामा कांड के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर बातचीत एकदम बंद हो गई थी। इसके बाद दोनों देश कल सिंध जल बंटवारे को लेकर बैठक करेंगे। भारत-पाक के बीच सिंधु जल बंटवारे पर कल से होगी अहम बैठक
22 Mar 2021 04:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोविड-19 के वर्तमान बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद किए जाने का आदेश जारी किया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आशय का परिपत्र विभागीय संचालक सहित सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।
22 Mar 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग प्रवास के दौरान अपने दुर्ग निवास कार्यालय में खुड़मुड़ा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा और पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित 50 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को इस सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने अधिकारियों से उनके अनुभव भी साझा किए। उन्होंने दुर्ग जिले के पुलिस के लिए 2 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा करते कहा कि उन्हें जल्द ही प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
22 Mar 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







