महासमुंद :कलेक्टर डोमन सिंह ने आज देर रात सिंह अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द जिले में भी आगामी 01 मार्च से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो रही है । राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान अभियान में 1 मार्च, 2021 से अब इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक तथा विशेष बीमारियों के साथ 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्ति शामिल होंगे। इस चरण में चिन्हित आयु समूहों के नागरिकों और टीकाकरण के वर्तमान चरण से वंचित और छूटे हुए स्वास्थ्य सेवाकर्मियों तथा फ्रंटलाइनकर्मी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं। निजी क्षेत्र के अस्पताल कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में शामिल किए जाएंगे ताकि टीकाकरण की गति बढ़ाई जा सके। बैठक में बताया गया कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करने के लिए उनके पास टीकारण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। टीके की शीशी के भंडारण के लिए मूल कोल्ड चेन उपकरण होने चाहिए। टीका लगाने वाले लोगों तथा स्टाफ की अपनी टीम होनी चाहिए। किसी एईएफआई मामले के प्रबंधन के लिए पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
28 Feb 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शासकीय नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलो से 01 मार्च को शाम 04 बजे होगा।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया भी उपस्थित रहेंगी। ज्ञात हो इसके पूर्व छग राज्य महिला आयोग का कार्यालय गायत्री भवन 13, जलविहार कॉलोनी, रायपुर में संचालित होता था। अब यह कार्यालय मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू, शास्त्री चौक रायपुर में संचालित होगा। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त शहर के बीच मे कार्यालय संचालित होने से अब उन्हें अपनी शिकायत को लेकर छग राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुँचने में किसी भी प्रकार से असुविधा नही होगी।इस नवीन कार्यालय में महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष (पिंक रूम), पक्षकारों के प्रकरणों के सुनवाई हेतु सुनवाई कक्ष, आईसीसी कमेटी का डिस्प्ले बोर्ड, महिलाओं की सुविधाओं के अनुरूप कार्यालय का रूपरेखा तैयार किया गया है।
28 Feb 2021 01:34PM,by: Imran Khan
रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सांस्कृतिक भवन में बैडमिंटन हॉल,इंडोर हाल, शेड, पेवर्स एवं अतरिक्त कक्ष का लोकार्पण और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
28 Feb 2021 01:33PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 मार्च को बिलासपुर से नई दिल्ली बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस. पुरी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी। 01 मार्च से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोम वार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।
28 Feb 2021 01:07PM,by: Imran Khan
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने शनिवार को महाराष्ट्र, पंजाब, एमपी, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, गुजरात और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जो पिछले हफ्ते से "नए मामलों में बढ़ते रुझान" की रिपोर्ट कर रहे हैं। । राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निगरानी पर रोक लगाने, उल्लंघन से मजबूती से निपटने, दूसरों के बीच प्रभावी परीक्षण करने की सलाह दी गई।
28 Feb 2021 01:04PM,by: Ashna Ali
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी, छ.ग. चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपके बल्लेवार, चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के प्रचार अभियान की कड़ी में जय व्यापार पैनल की टीम आज अकलतरा पहुंची। जहां विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा सहित पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गल्ला किराना व्यापारी संघ, सराफा एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, अकलतरा चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित स्थानीय व्यापारियों ने एक स्वर में जय व्यापार पैनल को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।
28 Feb 2021 12:11PM,by: Thaneshwar sahu
विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही असम में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। बोडोलैंड पिपुल्स फ्रंट ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस नीत गठबंधन का दामन थाम लिया है। पीपीएफ़ की नेता प्रमिला रानी ब्रह्मा ने मिडिया से बात करते हुए कहा, "बीजेपी के रंजीत दास ने हमारी बहुत बेइज्जती की है। अगले चुनाव में हम बीजेपी के साथ नहीं रहेंगे। हमने फ़ैसला किया है कि हम कांग्रेस नीत गठबंधन के साथ जाएंगे। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों का मतदान 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को होगा। ऐसे में जहां बीजेपी नेताओं की आक्रामकता बढ़ती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस ने असम की सत्ता से बीजेपी को हटाने के लिए एआईयूडीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा के साथ गठबंधन किया है।अब राष्ट्रीय जनता दल और बीपीएफ भी इस गठबंधन का हिस्सा बन गई हैं।
28 Feb 2021 11:23AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





