टॉप न्यूज़

Generic placeholder image


आमतौर पर सरकारें कहती कुछ है करती कुछ है तो मन मे दुख के साथ क्षोभ भी होता है कि सत्ता पाने के लिए जो रास्ते चुने जाते है उसे सत्ता पाने के बाद क्यो भुला दिया जाता है। इस देश की आज़ादी में किसी भी व्यक्ति का इकलौता योगदान नही रहा है। लाखो करोड़ो लोगो ने योगदान दिया है लेकिन जो व्यक्ति सत्ता के लिए सहयोगी होता है उसे महिमामंडित करना राष्ट्र धर्म हो गया है। जिन अंग्रेजो ने इस देश मे अपनी सत्ता को 1929 के बजाय 1947 तक ले गए उसका कारण  नरम  पंथियों की  कमजोर  मानसिकता थी। भगतसिंह की फांसी  औऱ चंद्रशेखर आज़ाद की हत्या को देश के नरम विचारवादियो ने  दफन कर दिया। इन्ही नरमपंथियों ने आज़ादी  की सौदेबाज़ी में द्वितीय विश्वयुद्ध में हज़ारो भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतरवा दिया। अहिंसा का ये हिंसात्मक रूप  हमेशा ही ढीलेढाले विचारवादियो को कटघरे में खड़ा करते है। देश आजाद हुआ तो देश के नाम पर मरने वालों के बजाय चोरी डकैती  जुर्म  के लोग स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बन गए और भगतसिंह औऱ चंद्रशेखर आज़ाद आतंकवादी करार दिए गए। देश मे अनेक दलों की सत्ता आयी लेकिन ये लोग स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नही हुए। खोज खोज कर भारतरत्न वोट की राजनीति के नाम भेंट चढ़ गए लेकिन  इनकी सुध लेने वाले लोग जिनमे वर्तमान प्रधानमंत्री भी शामिल है साहस नही कर पाए कि देश के दो महान सपूतों को वो इज्जत दिया जाए जिसके लिए वे हक़दार है। 
आज देश के सबसे निर्भीक,विचारशील, संघटनात्मक शक्ति से ओत प्रोत महान व्यक्तित्व पंडित चंद्रशेखर आज़ाद का जन्मदिन है। इस शख्स को देश का शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो इन्हें नही जानता होगा। आज़ाद चाहते तो संस्कृत के महान वेत्ता बन सकते थे लेकिन महज 15 साल में देश की आज़ादी के लिए कोड़े खाये आज़ाद बने आज़ाद कहलाये। वे जानते थे कि अंग्रेज लातों के भूत  है बातो से नही मानेंगे इस कारण उन्होंने लोहा लोहे को काटता है का सिद्धांत अपनाया। लाला लाजपतराय की हत्या का बदला खून के बदले खून के रूप में लिया। उनकी शक्ति को अंग्रेज कभी भी आंक नही सके। बड़े बड़े अंग्रेजो की आज़ाद का नाम सुनते ही पेंट गीली हो जाती थी।
इस देश मे वीरों को दुश्मन मार नही पाते थे लेकिन जयचंदो, मीरजाफरो, सिंधियाओ, औऱ आज़ाद का पता देने वाले वीरभद्र के कारण दुश्मनों को फायदा मिला ।आज़ाद भी बड़े संदेहास्पद तरीके से मुखबिरी के शिकार हुए।तत्समय राजनीति के केंद्र रहे ईलाहाबाद (नाम से ही जाहिर है) में आज़ाद को अल्फ़्रेड पार्क में घेर लिया गया। वे जीते जी आज़ाद रहे तो आखिर में कैसे गुलाम होते। आज़ाद, जन्म से आज़ाद थे, आज़ाद रहे और आज़ाद मरे।  
मिटा सकता कोई उनको जमाने मे दम नही
 वो जमाने से थे जमाना उनसे नही
आज देश के 140 करोड़ लोग इस जाबांज़ को मन से श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
 मुझे दिल्ली शांति स्थल से ज्यादा अल्फ़्रेड पार्क में अपनत्व महसूस होता है। श्रद्धा सुमन अमर वीर जांबाज़ आज़ाद

27 Feb 2021 07:04AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

रायपुर: नवा रायपुर के प्रभावित किसानों ने नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली और महाप्रबंधक श्री विश्वास राव मेश्राम भी उपस्थित थे। बैठक में प्रभावित किसानों ने सशक्त समिति के द्वारा पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णय का पालन नहीं हाने, प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को पात्रतानुसार रोजगार प्रदान करने, भू-अर्जन के प्रकरणों पर नई दर से मुआवजा प्रदान करने सहित अन्य बिंदुओं पर अपनी मांग रखी। प्रभावित किसानों ने भूखण्ड देने के प्रकरणों के लंबित होने, बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने, भूमिहीन परिवार के व्यस्कों को निर्णय अनुसार पुनर्वास सहित अन्य लाभ देने, ऑडिट आपत्ति का निराकरण करने, प्रभावित ग्राम के सब्जी-बाड़ी वाले अधिग्रहित भू-खण्ड को मुक्त करने, बॉटनिकल गार्डन में किसान की जमीन के भू-अर्जन का मुआवजा, भू-खण्ड क्रय-विक्रय की अनुमति व इसके सरलीकरण पर आवश्यक चर्चा की। किसानों ने नवा रायपुर अटल नगर योजना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी एवं भू-अर्जन से प्रभावित के हितों की रक्षा सहित अन्य समस्याओं के समाधान पर मंत्री डॉ. डहरिया से चर्चा की। मंत्री डॉ. डहरिया ने किसानों के सभी मांगों को सुनते हुए कहा कि धैर्य रखे किसानों के जायज मांगों पर उचित निर्णय लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में विभागीय मंत्री एवं नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आने वाले दिनों में बैठक करने की बात कही है। उन्होंने किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। मंत्री डॉ. डहरिया ने गुमटी-चबूतरें को स्थानीय प्रभावित किसानों को आबंटित करने, लंबित ऑडिट आपत्ति के निराकरण के लिए संयुक्त बैठक आयोजित करने, पूर्व में पात्र भूमिहीन परिवारों का डाटा संग्रहित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारी द्वारका साहू, कामता प्रसाद, रूपन चंद्राकर, छन्नू लाल यादव, फूलेश बारले, ललित यादव, लुकेश्वर साहू, कुलेश्वर प्रसाद वर्मा, किशनलाल साहू, नरोत्तम साहू, लक्ष्मीनारायाण चंद्राकर सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

27 Feb 2021 07:04AM,
by: Thaneshwar sahu