टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

लोकसभा की कार्यवाही बजट सत्र के पहले भाग के आखिरी दिन शनिवार को सुबह दस बजे से ही शुरू हो जाएगी। कोविड-19 के संकट के चलते इस सत्र में अब तक निचले सदन का कामकाज शाम चार बजे से शुरू हो रहा था जो रात नौ बजे तक चलता था। दूसरी ओर, 13 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही रद कर दी गई है। कल सदन में कई महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होगी। वहीं भाजपा द्वारा अपने सांसदों को तीन-लाइन व्हिप जारी किया गया है। लोकसभा में 13 फरवरी यानी शनिवार को कुछ महत्वपूर्ण बिजनेस बिल पर चर्चा होगी और सदन में पास किया जा सकता है। पार्टी ने लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों से अनुरोध है कि वे कल सुबह 10 बजे से दिन भर सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें और सरकार के पक्ष का समर्थन करें।

12 Feb 2021 04:14PM,
by: Thaneshwar sahu