टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के ऐतिहासिक निर्णय से छत्तीसगढ़ मुस्कुरा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 74.48 करोड़ का गोबर खरीदा है। देश में पहली राज्य सरकार है जो इतनी बड़ी मात्रा में गोबर की खरीदी कर रही है। सरकार पशुपालकों से 2 रुपए किलो गोबर खरीदती है। कोई सोच भी नहीं पाये थे लेकिन वह कार्य कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार के दूरदर्शिता निर्णय के कारण गढबों नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। कांग्रेस के सरकार जो कहती है वो वादा पूरा करती है। केन्द्र की भाजपा सरकार तो सिर्फ जुमलों की सरकार है जो पानी में ही पकौड़ा तलता है। गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ के लिये बना वरदान : वंदना राजपूत

12 Feb 2021 03:07PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर : रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के अंतर्गत रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण, डिवाईडर निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, नाली निर्माण का कार्य लगभग 157.72 लाख रूपये की लागत से एवं पिंक केयर निर्माण कार्य 19.61 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। वहीं 19.30 लाख रुपये की लागत से नगर निगम के जोन क्रमांक-2 द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य किया जाएगा।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढेबर ने जोन अध्यक्ष बंटी होरा सहित पार्षदों के साथ इस योजना का भूमिपूजन कर अधिकारियों को तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है। साथ ही पुरूष प्रसाधन के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिया है।

12 Feb 2021 02:04PM,
by: Thaneshwar sahu