टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

बिलासपुर : बिलासपुर हाई कोर्ट ने अपने अधीन निचली अदालतों में सुनवाई सुचारू रूप से प्रारंभ करने के आदेश दिए है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब तक कोरोना को मद्देनजर केवल जरूरी केसेस की ही सुनवाई ही प्रदेश के विभिन्न कोर्ट में रही थी। मंगलवार को ये आदेश रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने जारी किया है। इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वर्तमान कोरोनाकाल की परिस्थिति और गाइडलाइन के मद्देनजर ही कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। बता दें कि अब कोर्ट की सुनवाई पुराने आदेश के मुताबिक सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ही चल रही थी। अब सामान्य समय यानी सुबह 10ः30 से 5ः30 बजे तक सुनवाई की जाएगी।

02 Feb 2021 03:36PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार’ को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के इस पक्षी विहार को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र में स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। पक्षी विज्ञानियों, प्रकृति प्रेमियों और यहां आने वाले सैलानियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां विश्व के विभिन्न प्रवासी पक्षियों का आवागमन होता हैं। विशेषकर साल के माह नवम्बर से मार्च (05 माह) में यहां ये पक्षी रहवास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के नगधा गांव में आयोजित ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार महोत्सव’ को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पहले श्री बघेल ने गिधवा-परसदा जलाशय का भ्रमण किया और वहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और जलाशय के मनोरम और विहंगम दृश्यों को कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे, विधायक आशीष छाबड़ा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर शिवअनंत तायल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

02 Feb 2021 03:03PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी ने आज समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों से वीडियो कॉल पर बात की। जांजगीर जिले के शक्ती थाना इलाके से एक प्रार्थी ने शिकायत भेजी कि दो माह पहले उस पर प्राण घातक हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी थीं। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्री अवस्थी ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर और शक्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उन्हें अवगत कराएं। सूरजपुर निवासी अमरेश कुमार दुबे ने शिकायत भेजी कि अंबिकापुर में उनकी बेटी की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई है, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। डीजीपी ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोशिमा को निर्देश दिए कि सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डॉक्टर की लापरवाही पर जॉच कराएं। बीजापुर से पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिस व्यक्ति ने दुर्घटना की थी उसकी गिरफ्तारी पुलिस द्वार नहीं की जा रही है। डीजीपी के निर्देश पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजनांदगांव और धमतरी से अवैध शराब बिक्री की शिकायत आई जिस पर डीजीपी ने तत्काल दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कांकेर के उड़कुड़ा थाना अन्तर्गत निवासी देवेश कुमार साहू ने बताया कि उन्हें कम सुनाई देता है और श्रवण यंत्र की आवश्यकता है। डीजीपी श्री अवस्थी ने कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री अहिरे को निर्देश दिए कि प्रार्थी को श्रवण यन्त्र उपलब्ध कराएं। डीजीपी अवस्थी ने शिकायतों का किया तत्काल समाधान,

02 Feb 2021 02:02PM,
by: Thaneshwar sahu