भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का फाइनल मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। रविवार 17 जनवरी को मैच का तीसरा दिन था और तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 111.4 ओवर में 336 रन बना पाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 21 रन बनाए हैं। डेविड वार्नर 20 और मार्कस हैरिस एक रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। इस तरह अब मेजबानों के पास 54 रन की बढ़त हो गई है।
17 Jan 2021 08:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य की जनजातियों की जीवनशैली, उनके परिचय, उत्पत्ति अवधारणा, आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन और संस्कृति पर प्रकाशित फोटो हैण्डबुक का विमोचन किया। आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
17 Jan 2021 08:34AM,by: Thaneshwar sahu
कोरबा - ढाबा संचालक से शराब पीने को लेकर मारपीट करने वाले दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई एसपी अभिषेक मीणा ने की है। निलंबित आरक्षकों के नाम विरेन्द्र पटेल और विजय बंजारे है, जो थाना पसान में पदस्थ थे। दरअसल घटना 14 जनवरी के रात करीब 10 बजे के आसपास की है। 112 के ड्रायवर के साथ दोनों आरक्षक प्रिंस ढाबा शराब पीने पहुंचे थे। इस दौरान आरक्षकों ने ढाबा के संचालक विक्की उर्फ नरेन्द्र जायसवाल से डिस्पोजल मांगकर ढाबे में ही शराब पीने लगे। यह देखकर जब ढाबा संचालक ने शराब पीने से आरक्षकों को मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। शिकायत सामने आने के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुये दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को डिस्पोजल और चखना न देने पर पीटा
17 Jan 2021 07:36AM,by: Imran Khan
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कर्नाटक सड़क विकास निगम लिमिटेड (KRDCL), राज्य सरकार, राज्य वन विभाग और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस जारी किया है, जिसमें सड़क परियोजनाओं के लिए और शहर के आसपास के 8,651 पेड़ों की कटाई के बारे में बेंगलुरु के कार्यकर्ताओं की याचिका पर प्रतिक्रिया मांगी गई है। कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि ये परियोजनाएं पर्यावरण के आधार पर गैरकानूनी हैं।
17 Jan 2021 06:50AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







