रायपुर शहर के उरला थाना इलाके में बीते 24 घंटों में दो बड़ी वारदातें हो चुकी हैं, अभी शनिवार की दोपहर हुई 30 लाख की लूट की गुत्थी पुलिस सुलझा ही रही थी कि 2 लाख की एक और चोरी की घटना हो गई। इस चोरी का पता रविवार की सुबह चला। एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोर 2 लाख रुपए के मोबाइल फोन ले गए। हैरत की बात ये है कि कल ही हुई लूट की वजह से इलाके में पुलिस चौकन्ना थी। मुख्य सड़क पर स्थित दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। 14 महंगे फोन ले गए
17 Jan 2021 01:36PM,by: Imran Khan
रायपुर के बीरगांव इलाके में रविवार की दोपहर बेहद सियासी रही। जनता कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने यहां छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व सीएम व पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी की प्रतिमा लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया था।।प्रशासन की तरफ से प्रतिमा लगाने की जगह और अनुमति दोनों ही नहीं दी गई थी। बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों तैनाती की गई थी।पार्टी की तरफ से इसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
17 Jan 2021 01:36PM,by: Imran Khan
सरदार वल्लभ भाई पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए गुजरात के केवडि़या गांव जाने में अब आसानी होगी। दिल्ली से अब केवडिया गांव के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
17 Jan 2021 01:03PM,by: Thaneshwar sahu
सरकार के अनुसार, एक ही बैच के डिब्बों को वापस बुलाने के लिए पूर्वी चीन में उत्पादित आइसक्रीम पर कोरोनोवायरस पाया गया है। शहर के एक सरकारी बयान में कहा गया है कि बीजिंग से सटे तियानजिन में Daqiaodao फ़ूड कंपनी को सील कर दिया गया है और उसके कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। आइस्क्रीम में पाया गया कोरोनावाइरस!
17 Jan 2021 11:59AM,by: Ashna Ali
अमेरिका में ट्रंप समर्थकों की 17 जनवरी को सशस्त्र आंदोलन की धमकी और वाशिंगटन डीसी में मार्च निकालने की धमकी के बीच अमेरिका के सभी 50 राज्यों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व कोलंबिया डीसी समेत सभी राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 6 जनवरी को हुए दंगे के मद्देनजर देशभर से नेशनल गार्ड की टुकड़ियां वाशिंगटन रवाना की गई हैं। कोलंबिया डीसी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गौरतलब है कि 20 जनवरी को यहीं पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपित जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह होना है।
17 Jan 2021 11:36AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




