ब्राजील के राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी (Anvisa) ने ब्राजील में आपातकालीन उपयोग के लिए COVID -19 के खिलाफ रूसी-विकसित स्पुतनिक वी वैक्सीन को मंजूरी देने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। एजेंसी का हवाला देते हुए, TASS ने बताया कि अनुरोध इस कार्य के लिए न्यूनतम मानदंडों का पालन नहीं करता है। ब्राजील ने स्पुतनिक वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग से किया इंकार
18 Jan 2021 04:02AM,by: Ashna Ali
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में आरोप लगाया गया है कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को धोखा देने के आरोपी कंपनी, टॉप्सग्रुप सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रमोटर राहुल नंदा ने अपने प्रेषण के माध्यम से टॉप्सग्रुप कंपनियों से 186 करोड़ का "घपला" किया है।
18 Jan 2021 02:43AM,by: Ashna Ali
रविवार को रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में भाजपा नेता सुनील दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह राम मंदिर निर्माण की प्रभात फेरी निकाल कर अपने घर लौट रहे थे। भारत माता चौक से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। घायल अवस्था मे उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम में उनकी मौत हो गई। सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत
18 Jan 2021 02:42AM,by: Imran Khan
सीबीआई ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की घूस लेने के मामले में रविवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक निजी कंपनी को परियोजनाओं के ठेके दिलाने के ऐवज में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 1985 बैच के भारतीय रेलवे आभियांत्रिकी सेवा (आईआरईएस) अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को गुवाहाटी के मालीगांव से गिरफ्तार किया गया, वहीं दो अन्य को उत्तराखंड के देहरादून में गिरफ्तार किया गया जहां अधिकारी के निर्देश पर कथित रिश्वत का लेनदेन हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोप है कि 58 वर्षीय चौहान ने निजी कंपनी को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर)की अनेक परियोजनाओं के ठेके दिलाने के बदले कथित तौर पर घूस मांगी थी। एनएफआर का मुख्यालय मालीगांव में है। अधिकारियों के अनुसार चौहान ने रिश्वत की राशि कथित तौर पर देहरादून में अपने घर में पहुंचाये जाने की मांग की थी।
18 Jan 2021 02:11AM,by: Imran Khan
देश की टैक्सी सर्विस को एक नई उड़ान देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत एयर टैक्सी सर्विस को शुरू कर दिया है। बता दें, यह टैक्सी सर्विस शुरुआती दौर में चंडीगढ़ से हिसार का रास्ता तय करेगी। जिसके बाद दूसरे चरण में हिसार से देहरादून के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। वहीं इसके तीसरे चरण में दो और मार्गों को जोड़ा जाएगा।
17 Jan 2021 01:45PM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय शास्त्रीय संगीतकार गुलाम मुस्तफा खान का रविवार 17 जनवरी को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संगीत के एक पारखी, खान का संबंध संगीत के रामपुर-सहसवान घराने से था। वह एक पद्म श्री पुरस्कार विजेता थे, जिनकी मृत्यु की घोषणा ट्विटर पर गायिका लता मंगेशकर ने की। भारतीय शास्त्रीय संगीतकार गुलाम मुस्तफा खान का निधन
17 Jan 2021 01:45PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





