बेमेतरा - खादी ग्राम उद्योग विभाग में पदस्थ सहायक संचालक केपी पराते को निलंबित कर दिया गया है, केपी पराते पर अनुदान चेक के एवज में हितग्राहियों से रिश्वत लेने का आरोप है। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। सहायक संचालक केपी पराते को निलंबित कर रायपुर कार्यालय में अटैच कर दिया गया है, प्रबंध संचालक ने यह कार्रवाई की है।
10 Jan 2021 04:33PM,by: Imran Khan
विधवा दलित महिला प्रार्थीया दलित महिला रानू टंडन ने आरोप लगाया है कि कुणाल शुक्ला और उसकी पत्नी प्रिती शुक्ला 26 अक्टूबर 2019 सरकारी नौकरी लगाने के एवज में 2,50000 रुपय लिए,काफी विलम्ब होने पर जब पैसा वापस मांगा इसपर कुणाल शुक्ला और उसकी पत्नी ने जाती सुचक गाली गलौज करते हुए, बेईज्जत कर भगा दिया। मजबूर हो कर प्रार्थीया ने विशेष पुलिस थाने रायपुर मे शिकायत दर्ज कराई।
10 Jan 2021 03:28PM,by: Imran Khan
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष से कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। बीजापुर में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने बीजापुर में किये जा रहे विकास कार्य लोहा डोंगरी, महादेव तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए सहित जिले के 12 तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने और जिले में 10 सड़कों के विकास तथा भैरमगढ़, आवापल्ली एवं मंदेर में बस स्टैण्ड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने तोंगपल्ली और भद्रकाली में धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जाने की मंजूरी दी।
10 Jan 2021 02:33PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर- 17 जनवरी से शुरू हो रहे पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को छत्तीसगढ में स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को आधिकारिक निर्देश भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह आदेश कोरोना के टीकाकरण के लिए चलने वाले अभियान के कारण दिया गया है। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे कोरोना वैक्सिनेशन अभियान प्रभावित हो सकता है।
10 Jan 2021 02:33PM,by: Imran Khan
रायपुर : देश में कोरोना के टीकाकरण की तिथि घोषित होते ही वैक्सीन पर विवाद बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा नहीं किया है। ऐसे में सामान्य जनों को लगाने के लिए भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। सिंहदेव ने कहा, अगर केंद्र सरकार इस वैक्सीन को छत्तीसगढ़ भेजेगी तो हम मना कर देंगे। टीएस सिंहदेव ने कहा, भारत में दो वैक्सीन को अनुमति मिली है। इसमें एक ऑक्सफोर्ड में विकसित वैक्सीन कोविशील्ड है। जिसका ट्रायल वहीं हुआ है। उसके ट्रायल के सभी आंकड़े मौजूद हैं। यहां सीरम इंस्टीट्यूट इसको बना रहा है। दूसरा भारत बायोटेक की देश में ही विकसित को-वैक्सीन है। इसके दो चरण के ट्रायल हुए हैं। आपातकालीन इस्तेमाल मिलने की तारीख तक इसके ट्रायल का तीसरा चरण पूरा नहीं हुआ था। टीएस सिंहदेव ने कहा, अभी सामने आया है कि को-वैक्सीन का ट्रायल डोज लेने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे वैक्सीन के सुरक्षित होने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। सिंहदेव ने कहा, केंद्र सरकार को इस मामले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। देश में कम से कम 500 से 700 दिन तक वैक्सीनेशन चलना है। ट्रायल के नतीजों के आधार पर फैसला होगा तो लोगों का भरोसा बढ़ेगा। टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन को तीसरे ट्रायल में 28 हजार सैंपल लेने थे, लेकिन 23 हजार सैंपल ही लिए जा सके थे। ऐसे में उसके परिणाम संदिग्ध हैं। अगर बिना ट्रायल और सुरक्षा मापदंडों को पूरा किए वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई तो दूसरी कंपनियां भी अधूरे ट्रायल के साथ अनुमति लेने आ जाएंगी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले-केंद्र से नहीं लेंगे वैक्सीन
10 Jan 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 15 साल की रेप पीड़िता की गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को मौत हो गई।पीड़ित सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ज़िला अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी गुरुवार रात को मौत हो गई थी। अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉक्टर सुबोध शर्मा ने कहा कि लड़की को बहुत बुरी हालत में अस्पताल लाया गया था और बाद में तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की पूरी कोशिशों के बावजूद भी लड़की की जान नहीं बच पाई। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत संक्रमण के कारण हुई है। लड़की का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। लड़की के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पिता ने बताया कि परिवार को 6 दिसंबर को पता चला कि उनकी बेटी छह महीने से गर्भवती है। उन्होंने बताया कि एक 30 साल के शख़्स ने पिछले साल जून में उनकी बेटी का रेप किया था। लड़की घर के काम से बाहर गई थी। अभियुक्त ने पीड़िता को डराया था कि इस बारे में किसी को बताने पर वो उसे मार देगा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने इसे लेकर फतेहगंज पश्चिम पुलिस थाने में चार दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। अभियुक्तों को 6 दिसंबर को गिरफ़्तार कर लिया गया। फतेहगंज पश्चिम पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि मामले में चार्जशीट दायर की गई है। लड़की के पिता ने ज़िला अस्पताल से पीड़िता के गर्भपात के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन डॉक्टर्स ने गर्भधारण को लंबा समय होने और पुलिस केस चलने की वजह से इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश - सात महीने की गर्भवती रेप पीड़िता की मौत
10 Jan 2021 12:55PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









