प्रणब मुखर्जी की किताब से खुलासा, 2014 में कांग्रेस के पास नहीं था करिश्माई नेतृत्वपूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक में लिखा पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने पुस्तक में लिखा है कि कांग्रेस का करिश्माई नेतृत्व खत्म होने की पहचान नहीं कर पाना 2014 के लोकसभा में उसकी हार के कारणों में से एक रहा। मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में संसद को सुचारु रूप से चलाने में विफल रही। Publish Date:Wed, 06 Jan 2021 06:55 AM (IST)Author: Arun Kumar Singh नई दिल्ली, प्रेट्र। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि कांग्रेस का अपना करिश्माई नेतृत्व खत्म होने की पहचान नहीं कर पाना 2014 के लोकसभा में उसकी हार के कारणों में से एक रहा। मुखर्जी ने अपने संस्मरण द प्रेसिडेंसियल ईयर्स, 2012-2017 में यह भी कहा कि मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में संसद को सुचारु रूप से चलाने में विफल रही। उन्होंने यह पुस्तक पिछले साल अपने निधन से पहले लिखी थी। मंगलवार को यह पुस्तक बाजार में आई। उन्होंने इस पुस्तक में यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा करने से पहले उनके साथ इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की थी, लेकिन इससे उन्हें हैरानी नहीं हुई क्योंकि ऐसी घोषणा के लिए आकस्मिकता जरूरी है।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे जांजगीर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी शासकीय योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का प्रयास करें। बघेल ने अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली उनका परिचय प्राप्त कर उनका हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंह देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
बीसीसीआइ अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अभी एक और दिन अस्पताल में ही गुजारेंगे। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि गांगुली स्वस्थ्य हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में ही रहना चाहते हैं इसलिए अब वह गुरुवार को घर जाएंगे।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले बढ़कर 71 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के अब तक कुल 71 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच चेन्नई में कोरोना के नए स्ट्रेन के तीन नए केस आए।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
बर्ड फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबंधित विभागों के साथ बैठक की मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने उच्चस्तरीय बैठक की और निर्देश दिया कि बर्ड फ्लू के पूरे मामले की जिला स्तर पर निगरानी हो। मध्य प्रदेश की सरकार इस पूरी स्थिति का जायज़ा ले रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में रैंडम चेकिंग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोल्ट्री फार्म में ये (बर्ड फ्लू) वायरस न फैले। अभी तक पोल्ट्री और मुर्गी में ये वायरस नहीं फैला है। खबर है कि केरल में खाने के पक्षियों में यह वायरस फैला है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि दक्षिण के राज्य केरल सहित जहां से भी सूबे में मुर्गी का आयात होता है उस पर निगरानी रखी जाए और हम सुनिश्चित करेंगे कि वायरस यहां कहीं भी न फैले। बर्ड फ्लू : मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर निगरानी का आदेश
06 Jan 2021 07:29AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना महामारी के बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यों में लगातार पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से जानकारी लेने के दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की और जिला स्तर पर निगरानी का निर्देश दिया। राज्य में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। कई राज्यों ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने को लेकर चेतावनी जारी की और मरे हुए पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं केरल में मुर्गियों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है। पड़ोसी राज्य की स्थिति को देखते हुए कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और इसे लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
06 Jan 2021 07:29AM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर : जगदलपुर में सफलतापूर्वक हवाई यात्रा सेवा के संचालन के बाद अब आगामी 20 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सर्वेक्षण का कार्य शीघ्र करने के निर्देश कलेक्टर रजत बंसल ने दिए।
06 Jan 2021 07:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








