06 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 जनवरी को गरियाबंद जिले के राजिम, मुंगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बिलासपुर भी जाएंगे। बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहंुचेंगे और वहां प्रदेश स्तरीय भक्त राजिम माता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल दोपहर 2 बजे मुंगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) पहुंचकर अखण्ड नवधा रामायण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे बिलासपुर जिले के उसलापुर स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद शाम 6.45 बजे कार द्वारा रायपुर लौटेंगे।

06 Jan 2021 05:43PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचे और उन्होंने यहां कैम्पा मद से नरवा विकास योजना के अंतर्गत जैतरणी नाला पर 36 लाख 53 हजार रुपये की राशि से निर्मित स्टाप डेम का निरीक्षण किया। बघेल नेे इस अवसर पर नरवा विकास योजना के तहत जैतरणी नाला पर ही 4 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि के कराए गए भूजल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत तथा राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल मौजूद थे।

06 Jan 2021 05:43PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में नवनिर्मित राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल भवन का उद्घाटन किया। भव्य एवं आकर्षक इस स्कूल के खुल जाने से अब जिले के पहली से पांचवी तक के बहुदिव्यांग बच्चों को विविध विधाओं में शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंधमूक बधिर विद्यालय पामगढ़ के दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार की मधुर प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है। कि यह उच्च सुविधायुक्त बहुदिव्यांग स्कूल से समाज की मुख्य धारा से छूटे अंधमूक-बधिर एवं अन्य दिव्यांगों को भी सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बहुदिव्यांग स्कूल परिसर में एनसीसी और स्काउट गाईड के बच्चों के साथ ग्रुप फोटो खिचवाई।

06 Jan 2021 05:07PM,
by: Thaneshwar sahu