06 Jan 2021

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड का शुभारंभ करेंगे। प्रधान मंत्री उसी कार्यक्रम में न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ तक डबल स्टैक लंबी १.५ किलोमीटर लंबी कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
“प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 जनवरी को पश्चिमी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के न्यू मदारी सेक्शन 306 किलोमीटर नई रेवाड़ी - राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधान मंत्री इस कार्यक्रम के दौरान न्यू अटेली -नई किशनगढ़ से बिजली के कर्षण द्वारा संचालित दुनिया के पहले डबल स्टैक लॉन्ग हॉल 1.5 किमी लंबी कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे,“प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से एक विज्ञप्ति में कहा गया है।

06 Jan 2021 03:59PM,
by: Ashna Ali
Generic placeholder image

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के पुरोधा रहे पंडित माधवराव सप्रे की पेन्ड्रा में प्रतिमा स्थापित की जायेगी और यहां उनके नाम पर सर्वसुविधा युक्त प्रेसक्लब भवन का निर्माण होगा। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिये 50 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कहा कि यह प्रेस क्लब भवन लाइब्रेरी व अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। ज्ञात हो कि पेन्ड्रा पंडित माधवराव सप्रे की कर्मभूमि रहा है और यहीं से अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले अखबार ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ का प्रकाशन शुरू हुआ था।

06 Jan 2021 03:25PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

जिले का जगरगुंडा गांव तीन जिलों का जंक्शन है। ये नक्सलियों की उप राजधानी रहा है। 17 सालों से नक्सलियों और जवानों के बीच लोग जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। इस गांव में शाम 6 बजे के बाद कोई नहीं निकलता। 15 सालों से ये पूरा इलाका देश दुनिया से अछूता रहा है। इस गांव तक पहुंचने तीन जिलों सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा से 3 अलग-अलग सड़कें बन रही हैं । ये तीनों सड़कें जगरगुंडा के अलावा इन जिलों के करीब 100 गांवों के लिए बड़ी खुशियां व उम्मीदें लेकर आ रही हैं। यहां सुरक्षा बलों के जवानों ने सबसे ज्यादा 450 से ज्यादा आईईडी बम बरामद किए हैं।। जबकि 500 से ज्यादा स्पाइक्स भी मिले हैं।अब भी आए दिन आईईडी बम मिलता है। जवान जान हथेली पर लेकर सिर्फ इसलिए निकलते हैं कि यहां सड़क बन जाए और इलाका नक्सलमुक्त हो। इन सड़कों के निर्माण में सुरक्षा देते 55 जवानों की शहादत हो चुकी है। नक्सली की उप राजधानी में उम्मीद की सड़क

06 Jan 2021 03:03PM,
by: Imran Khan