06 Jan 2021
कोरोना काल के बीच एक और मुसीबत आ गई है।इसका नाम है बर्ड फ्लू ये वायरस कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि इससे संक्रमित लोगों में से आधे से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों में से मरने वालों की दर करीब 3 फीसदी है। इसलिए बर्ड फ्लू को लेकर देश के कई राज्य अलर्ट हो चुके हैं। भारत सरकार के मुताबिक, राजस्थान,मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके जरिए देश में आ रहे ऐसे मामलों पर नज़र रखी जा रही है।
06 Jan 2021 10:32AM,by: Imran Khan
प्रणब मुखर्जी की किताब से खुलासा, 2014 में कांग्रेस के पास नहीं था करिश्माई नेतृत्वपूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक में लिखा पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने पुस्तक में लिखा है कि कांग्रेस का करिश्माई नेतृत्व खत्म होने की पहचान नहीं कर पाना 2014 के लोकसभा में उसकी हार के कारणों में से एक रहा। मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में संसद को सुचारु रूप से चलाने में विफल रही। Publish Date:Wed, 06 Jan 2021 06:55 AM (IST)Author: Arun Kumar Singh नई दिल्ली, प्रेट्र। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि कांग्रेस का अपना करिश्माई नेतृत्व खत्म होने की पहचान नहीं कर पाना 2014 के लोकसभा में उसकी हार के कारणों में से एक रहा। मुखर्जी ने अपने संस्मरण द प्रेसिडेंसियल ईयर्स, 2012-2017 में यह भी कहा कि मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में संसद को सुचारु रूप से चलाने में विफल रही। उन्होंने यह पुस्तक पिछले साल अपने निधन से पहले लिखी थी। मंगलवार को यह पुस्तक बाजार में आई। उन्होंने इस पुस्तक में यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा करने से पहले उनके साथ इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की थी, लेकिन इससे उन्हें हैरानी नहीं हुई क्योंकि ऐसी घोषणा के लिए आकस्मिकता जरूरी है।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे जांजगीर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी शासकीय योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का प्रयास करें। बघेल ने अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली उनका परिचय प्राप्त कर उनका हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंह देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
बीसीसीआइ अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अभी एक और दिन अस्पताल में ही गुजारेंगे। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि गांगुली स्वस्थ्य हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में ही रहना चाहते हैं इसलिए अब वह गुरुवार को घर जाएंगे।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









