06 Jan 2021
भारत और फ्रांस गुरुवार को दिल्ली में अपनी वार्षिक रणनीतिक वार्ता करेंगे, विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जबकि फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व इमैनुएल बोने करेंगे, जो राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन के राजनयिक सलाहकार हैं। भारत और फ्रांस के बीच कल वार्षिक रणनीतिक वार्ता होगी आयोजित
06 Jan 2021 02:31PM,by: Babuaa Desk
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले 10 दिनों तक केरल और अन्य दक्षिणी राज्यों से चिकन की खेपों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंगलवार को एक आधिकारिक रिपोर्ट में मंदसौर और आगर मालवा जिलों में कौवे की सामूहिक मौत का कारण बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई।
कई राज्यों ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने के लिए एक चेतावनी दी और परीक्षण के लिए नमूने भेजे, जबकि केरल ने मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया है.
06 Jan 2021 01:50PM, by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संदेह के चलते मंगलवार रात एक युवक ने पड़ोसी विधवा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। युवक की बेटी 5 दिन से लापता है। वहीं महिला का बेटा भी गायब है। उसको संदेह था कि महिला के बेटा उसकी बेटी को भगाकर ले गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
06 Jan 2021 01:20PM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश लव जिहाद से जुड़े अध्यादेश से मसले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।सर्वोच्च अदालत ने इस अध्यादेश पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि,सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड की सरकार को भी लव जिहाद से जुड़े अध्यादेश को लेकर नोटिस जारी किया है। सर्वोच्च अदालत अब इन अध्यादेशों की संवैधानिकता को परखेगा यही कारण है कि राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा गया है। बुधवार को अदालत में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि पहले ही इस मामले में हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। जिसपर अदालत ने हाईकोर्ट ना जाकर सीधे यहां आने का कारण पूछा याचिकाकर्ता द्वारा हाईकोर्ट की बजाय सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका देने पर अदालत ने आपत्ति जताई। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि इस अध्यादेश पर तुरंत रोक लगा दी जाए, इसकी आड़ में अंतरधार्मिक विवाह करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को शादियों से ही उठा लिया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी। इसके तहत जबरन धर्म परिवर्तन कराने। लालच देकर या शादी का झांसा देकर धर्म बदलवाने वालों को कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश ने भी ऐसा ही एक अध्यादेश लागू किया था और अपने यहां पांच लाख के जुर्माने, दस साल तक की सजा का प्रावधान रखा था।अन्य कई भाजपा शासित राज्यों में इस तरह के कानून लाने की चर्चाएं जोरों पर हैं।हालांकि, कई विपक्षी पार्टियों, समाज के अलग- अलग तबकों ने इसपर आपत्ति जाहिर की है। लव जिहाद अध्यादेश पर तुरंत रोक लगाने से इनकार -सुप्रीम कोट
06 Jan 2021 01:20PM,by: Imran Khan
रायपुर - बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग ने जिला अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है। कि पक्षियों की मौत पर सम्बंधित जगहों में सावधानी बरती जाए और सभी पोल्ट्री फार्म में लगातार निगरानी बनाए रखें। बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी
06 Jan 2021 12:10PM,by: Imran Khan
रायपुर : कांग्रेस के आलाकमान सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल 2021 में असम, केरला, तमिल नाडु, पुडुचेरी और वेस्ट बंगाल में होने वाले चुनाव के मध्य नजर सोनिया गांधी ने दिग्गज नेताओं की लिस्ट जारी कर जिम्मेदारी सौंपी है। इसी लिस्ट में सीएम भूपेश बघेल का भी नाम है। भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई हैं
06 Jan 2021 12:00PM,by: Thaneshwar sahu
राउरकेला : राउरकेला इस्पात सयंत्र के कोल केमिकल विभाग में बुधवार की सुबह जहरीली गैस लीक होने के कारण चार ठेका श्रमिकों की मौत हो गईई जबकि छह अन्य का इस्पात जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयंत्र में मेंटनेंस के दौरान आवश्यक सावधानी नहीं बरतने के कारण यह हादसा होने से श्रमिक संगठनों की ओर से क्षोभ प्रकट किया गया है।
06 Jan 2021 11:18AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






