06 Jan 2021

Generic placeholder image

बर्ड फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबंधित विभागों के साथ बैठक की मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने उच्चस्तरीय बैठक की और निर्देश दिया कि बर्ड फ्लू के पूरे मामले की जिला स्तर पर निगरानी हो। मध्य प्रदेश की सरकार इस पूरी स्थिति का जायज़ा ले रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में रैंडम चेकिंग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोल्ट्री फार्म में ये (बर्ड फ्लू) वायरस न फैले। अभी तक पोल्ट्री और मुर्गी में ये वायरस नहीं फैला है। खबर है कि केरल में खाने के पक्षियों में यह वायरस फैला है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि दक्षिण के राज्य केरल सहित जहां से भी सूबे में मुर्गी का आयात होता है उस पर निगरानी रखी जाए और हम सुनिश्चित करेंगे कि वायरस यहां कहीं भी न फैले। बर्ड फ्लू : मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर निगरानी का आदेश

06 Jan 2021 07:29AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

देश में कोरोना महामारी के बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यों में लगातार पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से जानकारी लेने के दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की और जिला स्तर पर निगरानी का निर्देश दिया। राज्य में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। कई राज्यों ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने को लेकर चेतावनी जारी की और मरे हुए पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं केरल में मुर्गियों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है। पड़ोसी राज्य की स्थिति को देखते हुए कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और इसे लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

06 Jan 2021 07:29AM,
by: Thaneshwar sahu