06 Jan 2021
रायपुर :राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल के अंतर्गत जैतरणी नाला में 5 करोड़ रूपए की लागत राशि से 94 हजार 331 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। यह निर्माण कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 में स्वीकृत राशि से वन परिक्षेत्र खोड्री में हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला प्रवास के दौरान जैतरणी नाला में नवनिर्मित विविध संरचनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
06 Jan 2021 06:26AM,by: Thaneshwar sahu
भारत के क्रिकेट युग मे अजित वाडेकर के वेस्टइंडीज औऱ इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतने के दौरान मेरी क्रिकेट की समझ महज 11 साल की थी याने क ख ग भी नहीं जानता था लेकिन जब क्रिकेट का चस्का लगा तब केवल औऱ केवल सुनील गावस्कर ही इकलौते हीरो थे वो भी इसलिए क्योकि वे डेढ़ बल्लेबाज़ों की भारतीय टीम में अकेले महानायक थे जो हारते हुए टेस्ट को ड्रा करने की हैसियत रखते थे। 1979 में मेरे नायकों की संख्या एक से बढ़कर दो हुई।नये नायक बने हरियाणा के हरिकेन्स कपिलदेव,। क्रिकेट की समझ के 1971 से 1979 के समय मे ये समझ मे नही आता था कि लिली टॉमसन मार्शल होल्डिंग ,जॉन स्नो, हैडली जैसे तेज़ गेंदबाज हमारे देश मे क्यो नहीं है। क्यो सुनील गावस्कर को स्पिनरों के लिए नई बॉल की चमक को थोड़ा कमजोर करने के लिए पहला ओवर फेकना पड़ता है।
1979 का साल मेरे इस प्रश्न का उत्तर था कपिलदेव के रूप में। कहते है कि युग बदलने के लिए बस एक व्यक्ति की जरूरत होती है भारत के क्रिकेट को एक तरफ सुनील गावस्कर ने बल्लेबाज़ी ने थामा हुआ था तो दूसरी तरफ नई बॉल के लिए कपिल जन्मे। शानदार आउट स्विंग के सरताज थे कपिलदेव। बॉल फेकने के लिए जब वे रनअप से स्टार्ट लेते तो लगता कि एक सरगम की लय बंध रही है। 1981 में वे ऑस्ट्रेलिया में थे।दर्दनाशक इंजेक्शन ले कर मैदान में आये और जिस तरह से वे ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट जीत चुका था,दुज़रे टेस्ट ड्रा हुआ। तीसरे टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया चौथी पारी खेलने उतरी तो जीत के लिए 132 रन स्कोर बोर्ड पर टेंगा था। कपिलदेव दर्द से झुझ रहे थे दर्द नाशक इंजेक्शन लेकर आये और ऑस्ट्रेलिया की टीम पर कहर बने वैसा कम देखने को मिलता है। महज 28 रन देकर आधी ऑस्ट्रेलिया टीम को पैवेलियन वापस भेजते हुए 81 रन पर समेट कर सीरीज़ बराबर कर दिया। पहली बार कपिलदेव, सुनील गावस्कर से ऊपर हुए थे। 1983 में कपिलदेव सैर सपाटा करनेवाली क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे तीसरे प्रूडेंसिएल वनडे कप के लिये। वे जो इतिहास बनाकर आये।भारत क्रिकेट की नई शक्ति बन कर उभरा। कहा जा सकता है इसके अकेले हक़दार कपिलदेव थे। उन्होंने सुरक्षात्मक क्रिकेट से निकाल कर आक्रामक क्रिकेट के युग मे देश को बदला। आप मान सकते है कि 1983के एकदिवसीय फाइनल में वेस्टइंडीज को भी 183 रन के सामने झुका देना इसी कपिल के स्वभाव का परिणाम था। तब के जमाने में जब सुनील गावस्कर विश्व मे सबसे अधिक रन बनानेवाले बल्लेबाज बने तो कपिलदेव भी विश्व मे सबसे अधिक 434 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।एक देश को इससे बड़ी उपलब्धि और क्या मिल सकती है।
आज इस महान नायक का जन्मदिन है। ये वही शख्स है जिसके लिए आप भी कह सकते है कपिलदेव तुम्हारा जवाब नही।
मेरे महानायक तुम्हे 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लगे/मिले।
कपिलदेव का जवाब अभी भी नहीं..
06 Jan 2021 03:42AM, by: Ashna Ali
कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ महीनों ने स्कूल और कॉलेज बंद हैं। हालांकि, कई राज्यों में स्कूल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजस्थान सरकार ने भी ऐलान कर दिया है कि 18 जनवरी से स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज 11 जनवरी से खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश और प्रदेश में कोविड- 19 के नए स्ट्रेन के मामले सामने आना चिंता का विषय है। इसके प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। इसे देखते हुए इस वायरस से अत्यधिक प्रभावित इंग्लैंड सहित अन्य देशों से प्रदेश में आए यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाए। गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोविड- 19 की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नए स्ट्रेन के कारण इंग्लैंड में जिस तरह की भयावह स्थिति पैदा हो गई है और वहां फिर लॉकडाउन लगाना पड़ा है। ीउससे सबक लेते हुए हमें विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि नये स्ट्रेन को लेकर प्रदेश की ओर से केंद्र सरकार को आवश्यक सुझाव जल्द भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतरीन प्रबंधन और प्रदेशवासियों के सहयोग से राजस्थान में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रण में है। रिकवरी रेट बढ़कर अब तक की सर्वाधिक 96.31 प्रतिशत हो गई है. कुछ जिलों में पॉजिटिव केस शून्य होने के साथ ही अन्य जिलों में भी स्थिति बेहतर है।
06 Jan 2021 02:45AM,by: Imran Khan
' दिल्ली में एक महिला ने पहले अपने पति का मर्डर किया और फिर फेसबुक पर पूरी वारदात लिखकर खुद को भी चाकू मारकर अपनी जान लेने की कोशिश की। पति को मारने के बाद पत्नी ने फेसबुक पर लिखा मैंने अपने पति चिराग शर्मा को मार दिया कह और अब मैं खुद को भी मार रही हूं, पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि आरोपी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल दहला देने वाला यह मामला दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन का है। जहां जेवीटीएस गार्डन में चिराग शर्मा अपनी पत्नी रेणुका के साथ एक किराए के मकान में रहते थे। मकान मालिक ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुई. पुलिस ने ही दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक चिराग हरियाणा में यमुनानगर के रहने वाले थे और आरोपी रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। दोनों ने एक ही बीमा कंपनी के अलग-अलग विभागों में काम करते थे. वहीं पर दोनों की दोस्ती हुई। बाद में ये रिश्ता प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली थी।शादी के बाद दोनों छतरपुर एक्सटेंशन में जेवीटीएस गार्डन में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण दोनों घर पर थे। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. बाद में चिराग अपने कमरे में चला गया और सो गया। चिराग के सोने के तुरंत बाद, रेणुका ने घर की रसोई में रखा चाकू उठाया और सोते हुए चिराग पर कई वार कर दिए। चिराग इस हमले में संभल नहीं पाया और फर्श पर गिर गया। कुछ देर हमले का विरोध करने के बाद उसका शरीर शांत पड़ गया।
06 Jan 2021 02:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






