जनता दल यूनाइटेड को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका मिला, जब सात में से छह विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा के प्रतिरुख़ को बदल दिया, जैसा कि राज्य विधान सभा द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया. पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के एकमात्र विधायक, लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र के कर्डो न्यागियोर भी भगवा पार्टी में शामिल हो गए हैं. यह पंचायत और नगर निगम के चुनाव परिणामों की घोषणा के एक दिन पहले हुआ है. अरुणाचल में जदयू को तगड़ा झटका, छह विधायक बीजेपी में शामिल
25 Dec 2020 10:35AM,by: Ashna Ali
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के खुड़मुड़ा हत्याकांड में अनाथ हुए चारों बच्चों के नाम एक-एक लाख रुपए की FD कराने की घोषणा की है। साथ ही बच्चों का खर्च भी CM उठाएंगे। उन्होंने मृतक के भाई को बच्चों के भरण- पोषण के लिए एक लाख रुपए दिए। CM बघेल ने हत्याकांड में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा, जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, जांच जारी रहेगी।
25 Dec 2020 10:34AM,by: Imran Khan
रायपुर : दुर्ग जिले के ग्राम खुड़मुड़ा, पाटन ब्लॉक में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुड़मुड़ा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में स्वर्गीय बालाराम सोनकर के परिवार के बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। चार बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी। बच्चों के लालन पालन के लिए एक लाख रुपये परिजनों को दिए जाएंगे।
25 Dec 2020 10:32AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र सरकार के कृषि संबंधी विवादित कानूनों के खिलाफ देश भर में आंदोलन जारी है।इस आंदोलन को काउंटर करने के लिए अपने होल्ड वाले क्षेत्रों में भाजपा सड़क पर उतरी हुई है। भाजपा ने आज रायपुर के आजाद चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना शुरू किया है। भाजपा नेताओं ने धरना स्थल पर बड़ी सी टीवी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों से बातचीत का लाइव देखा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन,, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी सहित विधायक, सांसद और पदाधिकारी मौजूद रहे। बाद में सभा कर भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। भाजपा नेताओं ने कहा, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। किसानों को गुमराह किया जा रहा है जबकि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा के इस धरने का कार्यक्रम दो दिन पहले विधायक दल की बैठक में तय हुआ था। भाजपा नेता पंजीकृत किसानों का पूरा धान खरीदने की मांग कर रहे हैं।अभी सरकार प्रति एकड़ 15 क्विंटल की दर से ही खरीदी कर रही है। भाजपा ने किसानों को धान का दाम एकमुश्त 2500 रुपया प्रति क्विंटल की दर से देने की मांग की है। अभी सरकार केंद्र से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का ही भुगतान कर रही है। शेष रकम को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किस्तों में देने का प्रस्ताव है। आत्महत्या करने वालों के परिजनों को मुआवजा मांगा भाजपा ने विधानसभा में किसानों की आत्महत्या का मामला उठाया था। अब वह आत्महत्या के हर मामले की विश्वसनीय जांच की मांग कर रही है। भाजपा नेताओं ने आत्महत्या करने वाले किसानों को परिजनों को 25 लाख रुपया मुआवजा देने की भी मांग की है। यह भी प्रमुख मांगे धान संग्रहण केंद्रों में खराब हुए धान की जांच की जाए। धान खरीदी की समय-सीमा में वृद्धि की जाए। दो सालों से बकाया धान का बोनस किसानों को दिया जाए।
25 Dec 2020 10:32AM,by: Imran Khan
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज के लोगों से मुलाकात की। प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की।
25 Dec 2020 10:06AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक कारणों के चलते पश्चिम बंगाल में किसानों के लिए पीएम किसान योजना को रोक रही हैं। पीएम किसान योजना की एक किस्त जारी करने के बाद किसानों को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि बनर्जी की विचारधारा ने पश्चिम बंगाल को नष्ट कर दिया है और किसानों के हित में राज्य में इस योजना को लागू नहीं करने के उनके फैसले के लिए विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाया है।
25 Dec 2020 10:06AM,by: Ashna Ali
रायपुर :नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास और बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए आदर्शों पर चल रहा है। बाबा जी ने जो मनखे मनखे एक समान का सिद्धांत दिया था, वह हमारा आदर्श सिद्धांत है हम इसी सिद्धांत पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
25 Dec 2020 09:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनेता, वकील, साहित्यकार, दार्शनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की 25 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी जी ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। राजगोपालाचारी जी ने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया। उनके अथक प्रयासों से ही मंदिरों में दलितों का प्रवेश संभव हो सका। किसानों को कर्ज से राहत दिलाने का भी उन्होंने प्रयास किया। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए भी समर्पित रहे। उन्होंने कई भारतीय महाकाव्यों का अंग्रेजी में अनुवाद किया। श्री बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
25 Dec 2020 07:19AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







